Ro no D15139/23

अमगासी-कुन्नी मार्ग से मजबूत हुई ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी, आसान हुआ आवागमन

13 किलोमीटर लंबे मार्ग का मजबूतीकरण एवं चैड़ीकरण, 7 मीटर चैड़ी दो-लेन सड़क से जुड़े अनेक ग्रामीण क्षेत्र
विद्यालय, छात्रावास और स्वास्थ्य केंद्र जैसी आवश्यक सुविधाओं तक पहुंच हुई बेहतर

अम्बिकापुर 01 अक्टूबर 2026/   सेवा संकल्प अभियान के तहत विकास कार्यों से आमजन को मिल रही सुविधाओं की कड़ी में सरगुजा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क को बेहतर बनाने की दिशा में अमगासी-कुन्नी मार्ग महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। लोक निर्माण विभाग द्वारा 13 किलोमीटर लंबे अमगासी-कुन्नी मार्ग का मजबूतीकरण एवं चैड़ीकरण कर इसे 7 मीटर चैड़ी दो-लेन सड़क के रूप में विकसित किया गया है। सड़क के उन्नयन से इस क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए आवागमन सुगम होने के साथ आवश्यक सेवाओं तक पहुंच भी बेहतर हुई है।

अमगासी-नवापारा से कुन्नी सहित कई गांवों को जोड़ रहा मार्ग
अमगासी-कुन्नी मार्ग क्षेत्र के कई ग्रामीण इलाकों के बीच महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। यह अमगासी-नवापारा को कुन्नी, अरगोती, बिनिया, पटकुरा और केदमा सहित अनेक ग्रामीण क्षेत्रों से जोड़ता है। मार्ग के मजबूतीकरण एवं चैड़ीकरण से इन क्षेत्रों के बीच सड़क संपर्क बेहतर हुआ है और ग्रामीणों को आवाजाही में सुविधा मिल रही है।

दो-लेन सड़क के रूप में विकसित होने से स्थानीय लोगों के दैनिक आवागमन के लिए बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध हुई है। आसपास के गांवों से विभिन्न आवश्यक कार्यों के लिए आने-जाने वाले ग्रामीणों को भी इसका लाभ मिल रहा है।

शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच हुई सुगम

सड़क किसी क्षेत्र को जोड़ने के साथ वहां उपलब्ध आवश्यक सेवाओं तक पहुंच का भी प्रमुख माध्यम होती है। अमगासी-कुन्नी मार्ग के उन्नयन से क्षेत्र में स्थित विद्यालय, छात्रावास एवं स्वास्थ्य केंद्र जैसी आवश्यक सुविधाओं तक ग्रामीणों की पहुंच बेहतर हुई है। विद्यार्थियों, ग्रामीण परिवारों और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आवागमन करने वाले लोगों को बेहतर सड़क संपर्क का लाभ मिल रहा है।

बेहतर सड़क से ग्रामीण क्षेत्र की जनसुविधाओं को मिला विस्तार
लोक निर्माण विभाग द्वारा मार्ग के मजबूतीकरण और चैड़ीकरण से ग्रामीण क्षेत्रों के बीच कनेक्टिविटी को मजबूती मिली है। 13 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के 7 मीटर चैड़ी दो-लेन सड़क के रूप में विकसित होने से अमगासी-नवापारा से लेकर कुन्नी और आसपास के गांवों तक आवागमन की सुविधा बेहतर हुई है।

  • Related Posts

    (अम्बिकापुर समाचार) कम समय, कम खर्च और आसान प्रक्रिया-साविता ने महसूस किया पंजीयन सेवाओं में बदलाव महिलाओं को पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत की राहत, रजिस्ट्री के साथ नामांतरण भी हुआ आसान एक ही प्रक्रिया में पंजीयन, तत्काल नामांतरण और मोबाइल पर मिली रजिस्ट्री की प्रति

    अम्बिकापुर 01 अक्टूबर 2026/    कभी संपत्ति की रजिस्ट्री के लिए अधिक समय लगना और उसके बाद नामांतरण के लिए अलग से प्रक्रिया पूरी करना नागरिकों के लिए परेशानी का…

    Read more

    ’’स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026” के तहत दरिमा में विविध स्वच्छता गतिविधियां आयोजित

    अम्बिकापुर 01 अक्टूबर 2026/   ’’स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026” के तहत गुरुवार को जिलेभर में विभिन्न स्थानों पर विशेष स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत “एक…

    Read more

    NATIONAL

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग