Ro no D15139/23

मंत्री टंकराम वर्मा 2 अक्टूबर को धमतरी प्रवास पर

सेवा संकल्प अभियान के तहत अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल, जीवनदीप समिति की बैठक में लेंगे हिस्सा

 

धमतरी, 1 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं जिला प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा कल शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 को धमतरी जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्री वर्मा प्रातः 10:30 बजे शासकीय आवास (एम-12), सेक्टर-24, अटल नगर, नवा रायपुर से धमतरी के लिए प्रस्थान करेंगे तथा दोपहर 12 बजे मेनोनाईट हायर सेकेंडरी इंग्लिश मीडियम स्कूल, धमतरी पहुंचेंगे।

 

मंत्री श्री वर्मा दोपहर 1:40 बजे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में वरिष्ठजनों के सम्मान एवं उनके प्रति समाज में संवेदनशीलता और सेवा भाव को बढ़ावा देने से संबंधित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

 

इसके पश्चात दोपहर 3 बजे वे सर्किट हाउस, रत्नाबांधा रोड, धमतरी पहुंचेंगे। अपराह्न 4 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जीवनदीप समिति की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद सर्किट हाउस में सेवा पखवाड़ा अंतर्गत ‘सेवा ज्योति’ कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक में भाग लेंगे।

 

मंत्री श्री वर्मा शाम 5 बजे सर्किट हाउस, धमतरी से शासकीय आवास, सेक्टर-24, अटल नगर, नवा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और शाम 6:30 बजे शासकीय आवास पहुंचेंगे।

  • Related Posts

    अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना

    *प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने की बिलासपुर नगर निगम के कार्यों की गहन समीक्षा*   *गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश*   *कमांड…

    Read more

    पीडब्लूडी में 164 सहायक अभियंताओं सहित कुल 265 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले

      रायपुर. 6 अक्टूबर 2026. प्रशासनिक कसावट और कार्यों में तेजी लाने लोक निर्माण विभाग द्वारा 265 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें 142 सहायक अभियंता (सिविल), 22 सहायक…

    Read more

    NATIONAL

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी