Ro no D15139/23

महतारी वंदन की राशि बनी बेटी के भविष्य की पूंजी, हर माह सुकन्या खाते में बचत कर रहीं श्यामकली

*हर माह मिलने वाली राशि में से 500 रुपये बेटी के सुकन्या समृद्धि खाते में कर रहीं जमा*

*घरेलू जरूरतों में मदद के साथ बेटी की शिक्षा और भविष्य के लिए बचत का मिला भरोसा*

रायपुर, 2 अक्टूबर 2026/ महतारी वंदन योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता महिलाओं को अपनी छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने के साथ भविष्य के लिए बचत करने का भी अवसर दे रही है। जीपीएम जिले के पेंड्रा विकासखंड के ग्राम सोनमुड़ा निवासी श्रीमती श्यामकली के लिए यह योजना परिवार की जरूरतों में सहारा बनने के साथ उनकी बेटी के सुरक्षित भविष्य की नींव मजबूत करने का माध्यम भी बनी है।

श्रीमती श्यामकली महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि का उपयोग बेहद समझदारी से कर रही हैं। योजना के तहत मिलने वाली राशि में से वह हर माह 500 रुपये अपनी बेटी के नाम सुकन्या समृद्धि योजना के खाते में जमा करती हैं। उनका उद्देश्य नियमित बचत के माध्यम से बेटी की शिक्षा और भविष्य की अन्य आवश्यकताओं के लिए एक सुरक्षित आर्थिक आधार तैयार करना है। शेष राशि का उपयोग वह परिवार की रोजमर्रा की जरूरतों और आवश्यक घरेलू खर्चों को पूरा करने में करती हैं।

श्यामकली बताती हैं कि नियमित रूप से मिलने वाली इस आर्थिक सहायता ने उन्हें बेटी के भविष्य के लिए बचत करने का भरोसा दिया है। छोटी-छोटी राशि को नियमित रूप से सहेजकर वह अपनी बेटी के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव तैयार कर रही हैं। उनके लिए महतारी वंदन योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि अपनी बेटी के सपनों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर भी बन गई है।

महतारी वंदन योजना से मिले आर्थिक संबल के लिए श्रीमती श्यामकली ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि योजना से मिलने वाली राशि से उन्हें घरेलू आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायता मिल रही है और साथ ही बेटी के भविष्य के लिए नियमित बचत भी कर पा रही हैं।

श्यामकली की कहानी बताती है कि नियमित रूप से मिलने वाली आर्थिक सहायता किस तरह परिवार की वर्तमान जरूरतों को पूरा करने के साथ भविष्य की योजनाओं को भी मजबूती दे सकती है। महतारी वंदन योजना से मिली राशि को बेटी की सुकन्या समृद्धि योजना से जोड़कर उन्होंने आर्थिक सहायता को भविष्य की बचत में बदलने की सार्थक पहल की है।

  • Related Posts

    जिला अस्पताल के उन्नयन को मिली रफ्तार, जीवनदीप समिति ने विकास कार्यों पर लगाई मुहर

    लॉन्ड्री रूम, आंतरिक सीसी सड़क और पार्किंग शेड के विस्तार के प्रस्ताव पारित   धमतरी, 2 अक्टूबर 2026। जिला चिकित्सालय धमतरी के उन्नयन और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध…

    Read more

    सेवा सेतु शिविर में ग्रामीणों को दी गई छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं की जानकारी,

    समस्याओं का हुआ समाधान हितग्राहियों को किया गया सामग्री वितरण प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभान्वित हितग्राहियों को सौंपी गई खुशियों की चाबी जशपुरनगर 02 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी