Ro no D15139/23

गांधी जयंती के अवसर पर ‘रिफॉर्म उत्सव’ के तहत ग्राम सभाओं में मेरा युवा भारत स्वयंसेवकों ने किया जन जागरूकता अभियान

जशपुरनगर 02 अक्टूबर 2026/ गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव’ के अंतर्गत मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के स्वयंसेवकों द्वारा जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित ग्राम सभाओं में सहभागिता की गई। इस दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं अन्य महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को मेरा युवा भारत की विभिन्न गतिविधियों, युवा सहभागिता एवं उपलब्ध अवसरों के बारे में जानकारी दी। साथ ही ग्रामीणों को केंद्र एवं राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, उनकी पात्रता एवं मिलने वाले लाभों के संबंध में जागरूक किया गया तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों एवं युवाओं को नशे से दूर रहने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने के लिए नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। स्वयंसेवकों ने नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
यह जनजागरूकता एवं सहभागिता अभियान जिले के विभिन्न विकासखंडों में आयोजित किया गया, जिसमें ग्राम पंचायत जुमाईकेला (कांसाबेल), ग्राम जरिया (मनोरा), ग्राम पंचायत कुटमा (बगीचा), ग्राम पंचायत डुमरिया (पारसाबहार), ग्राम पंचायत दुलदुला (दुलदुला), ग्राम पंचायत रायकेरा (कुनकुरी), ग्राम पंचायत मधुबन (पत्थलगांव) तथा ग्राम पंचायत पुराना नगर (जशपुर) शामिल रहे।
इस अभियान का उद्देश्य ग्राम स्तर पर युवाओं की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देना, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना, नशामुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जनभागीदारी के माध्यम से विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करना रहा।

  • Related Posts

    जिला पंचायत कार्यालय परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया स्वच्छता श्रमदान

    अम्बिकापुर 02 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में “स्वच्छता ही सेवा अभियान” के तहत जिला पंचायत कार्यालय एवं आसपास के परिसर में सामुदायिक स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित…

    Read more

    (अम्बिकापुर समाचार ) छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 4 अक्टूबर को जिले के 75 परीक्षा केन्द्रों में 19255 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    अम्बिकापुर 02 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा ( ैम्ज् 20 26) का आयोजन 4 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। जिले में परीक्षा के…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी