Ro no D15139/23

विकसित ग्राम पंचायत योजना के लिए कसावाही में विशेष ग्रामसभा आयोजित

जल संरक्षण, आजीविका संवर्धन और स्थानीय जरूरतों के अनुरूप विकास कार्यों की प्राथमिकता तय करने पर चर्चा

 

धमतरी, 2 अक्टूबर 2026। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत के मार्गदर्शन में धमतरी विकासखंड के ग्राम पंचायत कसावाही में विकसित ग्राम पंचायत योजना (VGPP) की तैयारी को लेकर विशेष ग्रामसभा आयोजित की गई। सरपंच श्री सोमन राम मंडावी की अध्यक्षता में आयोजित ग्रामसभा में गांव के समग्र विकास, जलस्तर सुधार, जल संरक्षण, आजीविका संवर्धन तथा उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग पर विस्तृत चर्चा हुई।

 

ग्रामसभा में आयुक्त कार्यालय, नवा रायपुर के वीबी-जी रामजी योजना के ज्वॉइंट कमिश्नर श्री दीपक शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि विकसित ग्राम पंचायत योजना गांव की वास्तविक आवश्यकताओं, स्थानीय संसाधनों और ग्रामीणों की प्राथमिकताओं के आधार पर तैयार की जानी चाहिए। उन्होंने जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और उपलब्ध जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

 

सहायक परियोजना अधिकारी जिला पंचायत श्री धरम सिंह ने वीबी-जी रामजी योजना के उद्देश्यों एवं ग्रामीण विकास में इसकी भूमिका की जानकारी दी। जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री वर्षा रानी चिकनजुरी ने ग्रामीणों से सक्रिय सहभागिता के साथ विकास की प्राथमिकताएं तय करने का आग्रह किया।

 

ग्राम पंचायत सचिव श्री चुन्नी लाल साहू ने पंचायत में अब तक कराए गए एवं स्वीकृत विकास कार्यों की जानकारी दी। ग्रामसभा में पंचों एवं ग्रामीणों ने गांव की आवश्यकताओं और विकास से जुड़े विषयों पर सुझाव रखे। अंत में उपस्थित ग्रामीणों ने विकसित ग्राम पंचायत योजना की तैयारी में सहयोग एवं गांव के समग्र विकास के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।

  • Related Posts

    अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना

    *प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने की बिलासपुर नगर निगम के कार्यों की गहन समीक्षा*   *गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश*   *कमांड…

    Read more

    पीडब्लूडी में 164 सहायक अभियंताओं सहित कुल 265 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले

      रायपुर. 6 अक्टूबर 2026. प्रशासनिक कसावट और कार्यों में तेजी लाने लोक निर्माण विभाग द्वारा 265 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें 142 सहायक अभियंता (सिविल), 22 सहायक…

    Read more

    NATIONAL

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी