Ro no D15139/23

धमतरी में मंत्री वर्मा ने जनप्रयास पोर्टल का किया शुभारंभ

मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा- जनभागीदारी से विकास को मिलेगी नई गति, उत्कृष्ट कार्य करने वाले वॉलिंटियर्स और संस्थाएं सम्मानित

 

धमतरी, 2 अक्टूबर 2026। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर धमतरी पहुंचे प्रदेश के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने जिला प्रशासन की अभिनव पहल ‘जनप्रयास पोर्टल’ का बटन दबा कर शुभारंभ किया। पोर्टल का उद्देश्य जिले के विकास, जनहित और स्थानीय आवश्यकताओं से जुड़े कार्यों में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।

इस अवसर पर मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि जनप्रयास पोर्टल शासन-प्रशासन के प्रयासों के साथ नागरिकों की रचनात्मक सहभागिता को जोड़ने की सराहनीय पहल है। इसके माध्यम से नागरिक अपने सुझाव, विचार, स्थानीय पहल और जनहित से जुड़े प्रयास साझा कर सकेंगे। इससे स्थानीय संसाधनों, नागरिक क्षमताओं और प्रशासनिक प्रयासों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा। उन्होंने कहा कि विकास को केवल शासकीय योजनाओं और विभागीय गतिविधियों तक सीमित न रखते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास प्रक्रिया से जोड़ना समय की आवश्यकता है।

 

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने बताया कि जनप्रयास पोर्टल ऐसा डिजिटल मंच है, जहां हर नागरिक जिले के विकास में सीधे भागीदार बन सकता है। नागरिक अपनी रुचि और क्षेत्र के अनुसार गतिविधियों का चयन कर सहभागिता कर सकेंगे। गतिविधियों में क्यूआर कोड आधारित उपस्थिति एवं कार्यों का सत्यापन, पॉइंट्स और सिविल रैंकिंग जैसी सुविधाएं भी शामिल की गई हैं। सक्रिय वॉलिंटियर्स को ‘वॉलिंटियर पासपोर्ट’ तथा कलेक्टर एवं संबंधित अधिकारियों के हस्ताक्षरयुक्त प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।

 

कलेक्टर ने कहा कि नागरिकों की भागीदारी से स्थानीय जरूरतों की बेहतर पहचान, उपयोगी सुझावों का संकलन और सामुदायिक स्तर पर किए जा रहे सकारात्मक प्रयासों को प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने जिले के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, युवाओं, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं और विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय लोगों से जनप्रयास पोर्टल से जुड़कर धमतरी के विकास में अपनी रचनात्मक भूमिका निभाने की अपील की।

 

उत्कृष्ट कार्य करने वाले वॉलिंटियर्स और संस्थाएं सम्मानित

कार्यक्रम में जनप्रयास पोर्टल के माध्यम से उत्कृष्ट कार्य करने वाले वॉलिंटियर्स संकट कुमार साहू, भूपेंद्र दास मानिकपुरी, अर्जुन सिंह, योगेश्वर सिंह और यशवंत सिन्हा को सम्मानित किया गया। वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं सार्थक स्कूल, आर्ट ऑफ लिविंग, ब्लू एडवेंचर गंगरेल, सीजी अकादमी और युवा स्टार सेवा समिति को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर नगर निगम सभापति श्रीमती कौशिल्या देवांगन, जिला पंचायत सभापति श्रीमती मोनिका देवांगन, जनपद अध्यक्ष श्रीमती अंगिरा ध्रुव, श्री ऋषभ देवांगन, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जयंत नाहटा, वनमंडलाधिकारी श्री कृष्ण जाधव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, वरिष्ठ नागरिक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जिला पंचायत कार्यालय परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया स्वच्छता श्रमदान

    अम्बिकापुर 02 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में “स्वच्छता ही सेवा अभियान” के तहत जिला पंचायत कार्यालय एवं आसपास के परिसर में सामुदायिक स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित…

    Read more

    (अम्बिकापुर समाचार ) छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 4 अक्टूबर को जिले के 75 परीक्षा केन्द्रों में 19255 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    अम्बिकापुर 02 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा ( ैम्ज् 20 26) का आयोजन 4 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। जिले में परीक्षा के…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी