Ro no D15139/23

जिला अस्पताल के उन्नयन को मिली रफ्तार, जीवनदीप समिति ने विकास कार्यों पर लगाई मुहर

लॉन्ड्री रूम, आंतरिक सीसी सड़क और पार्किंग शेड के विस्तार के प्रस्ताव पारित

 

धमतरी, 2 अक्टूबर 2026। जिला चिकित्सालय धमतरी के उन्नयन और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में जीवनदीप समिति की सामान्य सभा की बैठक शुक्रवार को आयोजित हुई। प्रभारी मंत्री श्री टंक राम वर्मा की उपस्थिति में हुई बैठक में अस्पताल की अधोसंरचना को मजबूत करने, स्वच्छता व्यवस्था सुधारने और मरीजों व उनके परिजनों के लिए सुविधाएं बढ़ाने से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सहमति बनी।

 

बैठक में जिला चिकित्सालय के विभिन्न उन्नयन कार्यों को स्वीकृति देने के साथ अस्पताल परिसर के उद्यान क्षेत्र के विकास एवं सौंदर्यीकरण, लॉन्ड्री कक्ष के विकास, आंतरिक सड़कों के सीमेंट-कांक्रीट निर्माण तथा पार्किंग शेड के विस्तार के प्रस्ताव पारित किए गए।

अस्पताल परिसर में उद्यान क्षेत्र के विकास से उपलब्ध स्थान का बेहतर उपयोग और वातावरण को सुविधाजनक बनाने पर जोर दिया गया। वहीं लॉन्ड्री कक्ष के विकास को अस्पताल की स्वच्छता एवं संक्रमण नियंत्रण व्यवस्था से जोड़कर देखा गया। आंतरिक सड़कों के सीमेंट-कांक्रीट निर्माण से अस्पताल परिसर में आवागमन सुगम होगा तथा मरीजों, परिजनों और अस्पताल के वाहनों को सुविधा मिलेगी।

पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए पार्किंग शेड के विस्तार का प्रस्ताव भी पारित किया गया। इससे अस्पताल आने वाले मरीजों, उनके परिजनों और कर्मचारियों के वाहनों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

बैठक में सदस्यों ने जिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने तथा मरीजों को बेहतर एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। प्रस्तावित कार्यों के पूरा होने से अस्पताल की भौतिक अधोसंरचना, स्वच्छता, आवागमन और पार्किंग व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है।

  • Related Posts

    अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना

    *प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने की बिलासपुर नगर निगम के कार्यों की गहन समीक्षा*   *गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश*   *कमांड…

    Read more

    पीडब्लूडी में 164 सहायक अभियंताओं सहित कुल 265 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले

      रायपुर. 6 अक्टूबर 2026. प्रशासनिक कसावट और कार्यों में तेजी लाने लोक निर्माण विभाग द्वारा 265 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें 142 सहायक अभियंता (सिविल), 22 सहायक…

    Read more

    NATIONAL

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी