Ro no D15139/23

सशक्त नारी, समृद्ध परिवार, महतारी वंदन योजना बनी बेनूर की जुन्नीबाई का संबल

रायपुर,05 अक्टूबर 2026/

छत्तीसगढ़ में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित ‘महतारी वंदन योजना’ ग्रामीण आजीविका को नई दिशा दे रही है। सेवा संकल्प अभियान के तहत इस योजना का लाभ पाकर दूरस्थ क्षेत्रों की महिलाएं न केवल अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा कर रही हैं, बल्कि परिवार के आर्थिक दायित्वों को निभाने में भी कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग दे रही हैं।

नारायणपुर जिले के ग्राम बेनूर कोटवारपारा की 64 वर्षीय श्रीमती जुन्नीबाई कुलदीप की कहानी इस बदलाव की प्रत्यक्ष मिसाल है। जुन्नीबाई के लिए हर महीने मिलने वाली योजना की राशि एक निश्चित और भरोसेमंद आर्थिक सहारा बनकर उभरी है।

इस वित्तीय संबल के बल पर जुन्नीबाई ने बैंक से 25 हजार रुपये का ऋण लिया और खेती-किसानी से जुड़े आवश्यक कार्यों के साथ घर के लिए जरूरी सामान की व्यवस्था की। अब वे महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि में से ही हर महीने 650 रुपये ऋण की किस्त (EMI) के रूप में बैंक में जमा कर रही हैं। किस्त चुकाने के बाद बची हुई राशि का उपयोग वे राशन और अन्य घरेलू जरूरतों को पूरा करने में करती हैं।

श्रीमती जुन्नीबाई कुलदीप कहती है कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली सहायता ने मुझे आत्मनिर्भर बनाया है। अब मुझे छोटी-मोटी जरूरतों या खेती के कामों के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। हर महीने समय पर मिलने वाली यह राशि हमारे परिवार की आर्थिक नींव को मजबूत कर रही है।

जुन्नीबाई ने योजना के माध्यम से मिल रहे नियमित आर्थिक सहयोग के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल राज्य की लाखों महिलाओं के जीवन में स्वाभिमान और खुशहाली का नया उजाला फैला रही है।

  • Related Posts

    कुरूद में गूंजा नवाचार का संदेश, 150 विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए नए विचार

    पांच करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वाली नवाचार प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित   धमतरी, 5 अक्टूबर। युवाओं में नवाचार, उद्यमिता और नए व्यवसाय की सोच…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान: युवा ई-अरीना में विद्यार्थियों ने दिखाया गेमिंग और डिजिटल गतिविधियों का हुनर

    कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने ई-स्पोर्ट्स टूर्नामेंट में शामिल होकर विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह   धमतरी, 5 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत जिले में युवाओं को डिजिटल तकनीक, ई-स्पोर्ट्स…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?