Ro no D15139/23

सेवा सेतु शिविर में एक ही छत के नीचे मिली योजनाओं की जानकारी

*सेवा संकल्प अभियान*

 

*- सेवा संकल्प अभियान से नागरिकों तक पहुंच रही शासन की योजनाएं और सेवाएं*

 

*- 12 अक्टूबर को बल्देव प्रसाद मिश्र स्कूल बसंतपुर में लगेगा सेवा सेतु शिविर*

 

राजनांदगांव 05 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार के तहत नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 14 से 28 के नागरिकों के लिए आज नगर निगम परिसर में मेगा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा एक ही स्थान पर स्टॉल लगाकर नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी एवं हितग्राहीमूलक योजनाओं की जानकारी दी गई तथा उनकी मांगों और समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए। शिविर में कुल 40 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 25 मांग और 15 शिकायत से संबंधित हैं।

सेवा सेतु शिविर में श्रम, नगर निगम, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, विद्युत विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर नागरिकों को विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण आहार तथा विद्युत विभाग द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।

नगर निगम आयुक्त श्री जीआर मरकाम ने कहा कि सेवा सेतु शिविर का उद्देश्य नागरिकों को विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के साथ उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, जल, विद्युत सहित शिकायतों से संबंधित आवेदनों का शीघ्र निराकरण किया जाएगा। मांग संबंधी आवेदनों को विभागवार दर्ज कर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। शिविर का निगम आयुक्त श्री जीआर मरकाम, अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, श्री संतोष पिल्ले, प्रभारी सदस्य श्री राजेश जैन रानू, श्री शैकी बग्गा, श्री सावन वर्मा, पार्षद श्री शिव वर्मा, श्री सतीश मसीह, श्री अमित कुशवाह सहित संबंधित वार्डों के पार्षदों एवं नामांकित पार्षद श्री नागेश यदु तथा श्री हर्ष रामटेके ने जायजा लिया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे। सेवा सेतु शिविर की अगली कड़ी में 12 अक्टूबर 2026 को प्रात: 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र स्कूल बसंतपुर में वार्ड क्रमांक 37 से 46 एवं 48 के नागरिकों के लिए शिविर आयोजित किया जाएगा।

  • Related Posts

    1857 के वीर जननायक मोहन बैगा के नाम पर हुआ चौक का नामकरण

    *पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल बैगापारा, उदयपुर जिला सरगुजा में जननायक मोहन बैगा के जन्मोत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल*   *जनजातीय गौरव, वीरता और ऐतिहासिक विरासत को किया…

    Read more

    15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित

    *- 5 एकड़ कृषि भूमि कृषकों के नाम वापस करने के आदेश जारी*   राजनांदगांव 19 नवम्बर 2026। जिला प्रशासन द्वारा कृषकों के हितों के संरक्षण और राजस्व मामलों के…

    Read more

    NATIONAL

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत

    APEC Summit: एक मंच पर आएंगी विश्व की तीन बड़ी शक्तियां, ट्रंप-शी जिनपिंग-पुतिन के चर्चा पर टिकीं हैं दुनिया की नजरें

    APEC Summit: एक मंच पर आएंगी विश्व की तीन बड़ी शक्तियां, ट्रंप-शी जिनपिंग-पुतिन के चर्चा पर टिकीं हैं दुनिया की नजरें

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी