Ro no D15139/23

छुरिया में 7 अक्टूबर को लगेगा विकासखंड स्तरीय सेवा सेतु शिविर

*सेवा संकल्प अभियान

*- सरकार आपके द्वार के तहत एक ही स्थान पर मिलेंगी विभिन्न विभागों की सेवाएं*

*- योजनाओं की मिलेगी जानकारी, पात्र हितग्राही होंगे लाभान्वित*

राजनांदगांव 06 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा सेतु अभियान सरकार आपके द्वार के तहत 7 अक्टूबर 2026 को जनपद पंचायत कार्यालय परिसर छुरिया में विकासखंड स्तरीय सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं को नागरिकों तक सहजता से पहुंचाने के साथ ही उनकी समस्याओं एवं आवेदनों के निराकरण की पहल की जाएगी।

विकासखंड स्तरीय शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे। विभागीय अमले द्वारा नागरिकों को शासन की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं, सेवाओं एवं सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी तथा पात्रता के आधार पर हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़कर लाभान्वित किया जाएगा। शिविर में नागरिक अपनी मांग, समस्या एवं शिकायत से संबंधित आवेदन भी प्रस्तुत कर सकेंगे, जिनका यथासंभव त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। सेवा सेतु अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं और सेवाओं को नागरिकों के और करीब लाकर उन्हें एक ही स्थान पर आवश्यक जानकारी एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना है। छुरिया विकासखंड के नागरिकों से शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ लेने की अपील की गई है।

  • Related Posts

    कवर्धा जिला मुख्यालय स्थित स्नेहा हॉस्पिटल के पास तेंदुआ दिखाई देने की सूचना सामने आई

    कवर्धा- । तेंदुए की मौजूदगी की खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और वन विभाग की टीम भी तत्काल मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित…

    Read more

    कुरूद में गूंजा नवाचार का संदेश, 150 विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए नए विचार

    पांच करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वाली नवाचार प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित   धमतरी, 5 अक्टूबर। युवाओं में नवाचार, उद्यमिता और नए व्यवसाय की सोच…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?