Ro no D15139/23

आठ औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण औषधियों के उचित क्रय-विक्रय दिए निर्देश

राजनांदगांव 05 अक्टूबर 2026। खाद्य एवं औषधि प्रशासन राजनांदगांव द्वारा जिले में औषधियों की गुणवत्ता एवं उनके उचित क्रय-विक्रय की व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 8 औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान औषधि विक्रय से संबंधित आवश्यक अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं की विस्तृत जांच की गई। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा सुविधा मेडिकोज गंज लाईन, विनिता मेडिकल स्टोर लोहारपारा, शुक्ला फार्मेसी बसंतपुर, दक्ष फार्मेसी बसंतपुर, मानस फार्मा बसंतपुर, भारत मेडिकल स्टोर ब्राम्हणपारा, बम्लेश्वरी मेडिकोज शंकरपुर तथा गुप्ता मेडिकल स्टोर डोंगरगढ़ का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठानों में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, औषधियों के क्रय-विक्रय संबंधी विवरण एवं अभिलेख, अवमानक औषधियों के संग्रहण की स्थिति, नार्कोटिक्स औषधियों के रिकॉर्ड तथा पंजीकृत फार्मासिस्ट की उपस्थिति की जांच की गई। निरीक्षण टीम द्वारा औषधि विक्रेताओं को गुणवत्तापूर्ण औषधियों का ही उचित तरीके से क्रय एवं विक्रय करने तथा सभी आवश्यक अभिलेखों का नियमानुसार संधारण करने के निर्देश दिए गए।

  • Related Posts

    कवर्धा जिला मुख्यालय स्थित स्नेहा हॉस्पिटल के पास तेंदुआ दिखाई देने की सूचना सामने आई

    कवर्धा- । तेंदुए की मौजूदगी की खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और वन विभाग की टीम भी तत्काल मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित…

    Read more

    कुरूद में गूंजा नवाचार का संदेश, 150 विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए नए विचार

    पांच करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वाली नवाचार प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित   धमतरी, 5 अक्टूबर। युवाओं में नवाचार, उद्यमिता और नए व्यवसाय की सोच…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?