Ro no D15139/23

धान खरीदी से खुश हैं किसान, सुविधाजनक हुई टोकन की व्यवस्था

जशपुरनगर 17 नवंबर 2026 / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों के हित में 15 नवंबर से प्रदेशभर में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ की गई है।
इस बार राज्य शासन ने किसानों की सुविधा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए खरीदी केंद्रों में व्यापक व्यवस्थाएं की हैं, जिससे किसान बिना किसी परेशानी के अपना धान बेच सक रहे हैं।
किसानों की सुविधा के लिए खरीदी केंद्रों में ऑफलाइन टोकन के साथ ही श्टोकन तुहर हाथश् मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन टोकन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। अब किसान को टोकन के लिए केंद्रों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। वे घर बैठे अपने मोबाइल से ही टोकन जारी कर सकते हैं। इससे समय की बचत होने के साथ ही पारदर्शिता भी बढ़ी है और किसानों को अपनी बारी का पहले से पता चल जाता है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में इस वर्ष ₹3100 प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है, जिससे किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिल रहा है। राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों से प्रदेश के अन्नदाताओं में खुशी का माहौल है।
धान खरीदी केंद्र गढ़ाबहार में किसान भोला यादव ने बताया कि वे भी श्टोकन तुहर हाथश् मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे अपना टोकन जारी करेंगे। उन्होंने धान खरीदी केंद्र में किसानों के लिए की गई व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। केंद्र में पेयजल, छाया, बैठने की व्यवस्था और तौल की पारदर्शी व्यवस्था से वे काफी खुश नजर आए।
श्री यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किसानों से किया गया वादा निभाया है। ₹3100 प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी होने से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और खेती के प्रति उनका भरोसा और बढ़ेगा। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
जिले के अन्य किसानों ने भी राज्य शासन की इस व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि इस बार टोकन व्यवस्था पूरी तरह सुविधाजनक है। न बिचौलियों की चिंता है और न ही लंबी कतारों की परेशानी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार लगातार किसानों के कल्याण के लिए काम कर रही है।

  • Related Posts

    (अम्बिकापुर समाचार) लुण्ड्रा के महोरा में आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए आवेदन आमंत्रित, 1 दिसंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

    अम्बिकापुर 17 नवम्बर 2026/  कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना, लुण्ड्रा द्वारा आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती के तहत सेक्टर…

    Read more

    विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु महिला मेटों का एक दिवसीय क्षमता विकास प्रशिक्षण आयोजित

    जशपुरनगर 17 नवम्बर 2026/  जनपद पंचायत दुलदुला के मंगल भवन में VB-G-RAM-G योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं महिलाओं की सहभागिता को सशक्त बनाने के उद्देश्य से महिला मेटों का एक दिवसीय…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा  स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी