Ro no D15139/23

सिविल अस्पताल कुरूद को 100 बिस्तरों के भवन निर्माण की राशि 17.84 करोड़ मंजूर

*स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार राज्य सरकार की प्राथमिकता*
*धमतरी 4 अगस्त 2025 // धमतरी जिले के विकासखंड कुरूद में स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि दर्ज हुई है। राज्य शासन ने कुरूद में 100 बिस्तरों वाले सिविल अस्पताल के भवन निर्माण के लिए ₹1784.66 लाख (रूपये सत्रह करोड़ चौरासी लाख छियासठ हजार मात्र) की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।
यह स्वीकृति मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता का स्पष्ट संकेत है। राशि स्वीकृति के आदेश आज छत्तीसगढ़ शासन लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मंत्रालय महानदी भवन से जारी कर दिए गए है ।*
*मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और खेल जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए व्यापक प्रावधान किए गए थे, जिनमें कुरूद को अनेक सौगातें मिलीं। 100 बिस्तरों वाले इस अस्पताल के साथ ही नर्सिंग कॉलेज की स्थापना भी प्रस्तावित है, जिससे क्षेत्रीय युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के अवसर भी मिल सकेंगे।*
*कुरूद के नागरिकों के लिए यह है स्वास्थ्य सुरक्षा की बड़ी सौगात*
*100 बिस्तर अस्पताल भवन निर्माण की राशि स्वीकृति से कुरूद नगर और आसपास के ग्रामों में निवासरत हजारों लोगों को अब उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ हो सकेंगी। अब मरीजों को गंभीर अवस्था में बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। स्थानीय नागरिकों में इस घोषणा को लेकर अत्यंत हर्ष और उत्साह है। वर्तमान में कुरूद में 50 बिस्तर अस्पताल है । जिसे उन्नयन कर 100 बिस्तर किया गया है ।*
*कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने जानकारी दी कि जिला अस्पताल धमतरी का पुनरुद्धार शीघ्र ही शुरू होगा। 100 बिस्तरों के एक नए खंड के विस्तार का प्रस्ताव,100 सीटर प्रसूति अस्पताल और 40 बिस्तर का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है, जिसकी स्वीकृति मिलने की संभावना है।*
*उन्होंने यह भी बताया कि इस वर्ष के भीतर जिले के नागरिकों को नए ट्रॉमा यूनिट की सुविधा मिलने लगेगी, जिससे आपातकालीन उपचार की सेवाएं बेहतर होंगी।इस ट्रॉमा यूनिट में स्थानीय स्तर पर ही रक्त, मूत्र, थूक आदि की जांच की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे रोगों की शीघ्र पहचान, रोकथाम, टीकाकरण कार्यक्रमों का प्रभावी संचालन और स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी।*

  • Related Posts

    भखारा मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन का समय निर्धारित

      सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों के आवागमन पर रहेगा प्रतिबंध सड़क सुरक्षा के मद्देनजर धमतरी-भखारा मार्ग पर यातायात व्यवस्था में बदलाव धमतरी, 19 अगस्त…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ