Ro no D15139/23

रजत जयंती महोत्सव 2025 ग्राम सरगवां में फलदार पौधे किए गए रोपित

अम्बिकापुर 09 सितम्बर 2025/  रजत जयंती महोत्सव 2025 के उपलक्ष्य में सोमवार को उद्यान विभाग के तत्वावधान में विकासखण्ड उदयपुर के ग्राम सरगवां में फलदार पौधों का रोपण किया गया। ‘‘एक पेड़ माँ के नाम 2.0’’ अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में आम, लीची,अमरूद के लगभग 100 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, कृषि स्थायी समिति की सभापति एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दिव्या सिंह सिसोदिया, जनपद अध्यक्ष उदयपुर श्री ओम प्रकाश सिंह, जनपद उपाध्यक्ष श्री सिद्धार्थ सिंह, जनपद सदस्य श्री संतोष गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष श्री प्रबोध सिंह, सरपंच श्री राजेन्द्र प्रसाद, उपसरपंच श्री संतोष जायसवाल द्वारा पौधे रोपित किए गए। वहीं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय कुमार अग्रवाल, उद्यान विभाग के श्री टी.आर.दिनकर, उद्यान अधीक्षक श्री शादाब अहमद, डॉ प्रशांत शर्मा सहित माध्यमिक शाला के बच्चों के द्वारा भी पौधे लगाए गए।बता दें मनरेगा एवं जिला खनिज संस्थान न्यास के अभिसरण से विकासखण्ड उदयपुर के ग्राम सरगवां के 5 एकड़ रकबे में आम, लीची,अमरूद के 668 पौधे का रोपण किया जाना है, जिसके तहत सोमवार को कार्यक्रम में 100 पौधे रोपित कर लिए गए।
  • Related Posts

    जिले की सभी सहकारी समितियों में ’कृषक उन्नति योजना’ के लिए पंजीयन जारीः फसल विविधीकरण से किसानों की आय में होगा इजाफा

    धान की जगह अदरक की खेती कर ग्राम लिबरा के अभिषेक सिंह उठा रहे हैं योजना का सीधा लाभ अम्बिकापुर 24 अक्टूबर 2026/  राज्य शासन की महत्वाकांक्षी ‘कृषक उन्नति योजना’ का…

    Read more

    जिला स्तरीय युवा उत्सव 27 अक्टूबर को पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में

    लोक नृत्य, लोकगीत, चित्रकला, कविता लेखन और नुक्कड़ नाटक सहित आठ विधाओं में युवा दिखाएंगे प्रतिभा,15 से 29 वर्ष तक के युवा ले सकेंगे भाग अम्बिकापुर 24 अक्टूबर 2026/  युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    काश हर अफसर ऐसा हो ये तरीका जनता के लिये हितकारी बहुत साल पहले दुर्गा काॅलेज के प्रिंसिपल हुआ करते थे…. रणवीर सिंह शास्त्री।

    काश हर अफसर ऐसा हो ये तरीका जनता के लिये हितकारी बहुत साल पहले दुर्गा काॅलेज के प्रिंसिपल हुआ करते थे…. रणवीर सिंह शास्त्री।

    पेट्रोल और बैटरी दोनों का कॉम्बिनेशन, इलेक्ट्रिक मोटर और पेट्रोल जनरेटर एक साथ, चीन की कंपनी Chery उतारेगी हाई-टेक टू-व्हीलर

    पेट्रोल और बैटरी दोनों का कॉम्बिनेशन, इलेक्ट्रिक मोटर और पेट्रोल जनरेटर एक साथ, चीन की कंपनी Chery उतारेगी हाई-टेक टू-व्हीलर

    12 साल में तीन गुना बढ़ा भारत का रक्षा बजट, फिर चीन से मुकाबला क्यों मुश्किल? ITBP चीफ के बयान से उठे सवाल

    12 साल में तीन गुना बढ़ा भारत का रक्षा बजट, फिर चीन से मुकाबला क्यों मुश्किल? ITBP चीफ के बयान से उठे सवाल

    बिहार-बंगाल सहित इन राज्यों के 22 शहर में पेट्रोल-डीजल निकालने वाले तेल रिफाइनरी प्लांट, अमेरिका को जामनगर ही क्यों भाया?

    बिहार-बंगाल सहित इन राज्यों के 22 शहर में पेट्रोल-डीजल निकालने वाले तेल रिफाइनरी प्लांट, अमेरिका को जामनगर ही क्यों भाया?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील