Ro no D15139/23

सौर सुजला योजना से खेतों में निर्बाध सिंचाई, किसानों की बढ़ी आमदनी

अम्बिकापुर 09 सितम्बर 2025/  छत्तीसगढ़ अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे कर रजत महोत्सव मना रहा है। इन 25 वर्षों में राज्य ने कृषि क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति की है। किसानों की खुशहाली और उन्हें स्थायी सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने में सौर सुजला योजना बड़ी भूमिका निभा रही है।

उदयपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत साल्ही के किसान श्री अमृत सिंह इस योजना से लाभान्वित होकर अपनी खेती को नई ऊंचाइयों तक पहुँचा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहले सिंचाई के लिए बिजली की समस्या का सामना करना पड़ता था, जिससे खेती पर असर पड़ता था। लेकिन सौर सुजला योजना से अब खेतों की सिंचाई निर्बाध रूप से हो रही है।
अमृत सिंह ने कहा कि अब वे सालभर खेती कर पा रहे हैं। धान की फसल के साथ-साथ सब्जियों की खेती करने से उनकी आमदनी में वृद्धि हुई है। लगातार उपलब्ध पानी से खेती आसान हुई और फसल उत्पादन भी दोगुना हो गया है। जिससे आमदनी भी बढ़ी है।
उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सौर सुजला योजना किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इस योजना से उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद मिली है और कृषि कार्य में खर्च भी घटा है।
शासन की यह योजना प्रदेश के हजारों किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध करा रही है, जिससे वे अब निर्बाध रूप से खेती कर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत बना रहे हैं।

  • Related Posts

    कुश्ती स्पर्धा के तीसरे दिन भी जारी रहा मुकाबले का रोमांच खिलाड़ियों ने जीत के लिए लगाया दम

    अम्बिकापुर 30 मार्च 2026/  खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत सरगुजा जिले के अम्बिकापुर में आयोजित कुश्ती स्पर्धा के तीसरे दिन भी मुकाबले का रोमांच जारी रहा। खिलाड़ियों ने एक…

    Read more

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्सः संघर्षों की भट्ठी में तपकर सोना बने झारखंड के अंजित मुंडा, कुश्ती में जीता गोल्ड मेडल भारतीय सेना में ’अग्निवीर’ के रूप में दे रहे हैं सेवाएं

    अम्बिकापुर 30 मार्च 2026/  कहते हैं कि यदि इरादे फौलादी हों और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो अभाव भी सफलता की राह नहीं रोक सकते। झारखंड के रामगढ़ जिले के…

    Read more

    NATIONAL

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत