Wednesday, May 1

Tag: वन विभाग को 800 करोड़ रूपए की राजस्व राशि की प्राप्ति: लक्ष्य के 160 प्रतिशत की उपलब्धि हासिल

खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

वन विभाग को 800 करोड़ रूपए की राजस्व राशि की प्राप्ति: लक्ष्य के 160 प्रतिशत की उपलब्धि हासिल

*विभागीय कार्य कुशलता से हासिल हुई ऐतिहासिक उपलब्धि* *राज्य गठन के बाद से विभाग को सर्वाधिक राजस्व की प्राप्ति* रायपुर, 22 मार्च 2023/ वन विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 में शासन द्वारा निर्धारित राजस्व लक्ष्य 500 करोड़ रूपये के विरूद्ध लगभग 800 करोड़ रूपये की राजस्व राशि प्राप्त की गई, जो लक्ष्य से 160 प्रतिशत अधिक है। विभाग की कार्य कुशलता से यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार वनक्षेत्र में स्थित खदानी काष्ठ से खनिज परिवहन हेतु टी.पी. शुल्क वसूली के प्रकरण में तत्परता दिखाते हुए 253 करोड़ रूपए की राशि वसूल कर शासन के राजस्व में जमा किया गया है। भारत सरकार द्वारा स्वीकृत कार्य आयोजना के प्रावधान के अनुसार कटाई किए जाने का प्रावधान है। वर्ष 2022-23 में कुल 22 कार्य आयोजना प्रचलित वनमंडलों में एवं 01 वनमंडल की वर्किंग स्कीम की स्वीकृत कराकर इन वनम...