Saturday, September 7

Day: November 7, 2023

छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने जनता को मोदी सरकार की कुनीतियों से बचाया- प्रियंका गांधी
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, देश-विदेश, रायपुर

छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने जनता को मोदी सरकार की कुनीतियों से बचाया- प्रियंका गांधी

कांग्रेस सरकार की नीतियों से दुनिया में छत्तीसगढ़ का मान-सम्मान बढ़ रहा है छत्तीसगढ़ में कांग्रेस भारी बहुमत से वापसी कर रही है नई दिल्ली, 07 नवंबर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ के बालोद और कुरुद में जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी सरकार जनता से पैसे छीन रही है और बड़े-बड़े उद्योगपतियों को दे रही है। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने जनता को मोदी सरकार की कुनीतियों से बचाया है। कांग्रेस सरकार की कल्याणकारी नीतियों से जनता बेहद खुश है। कांग्रेस सरकार की नीतियों से दुनिया में छत्तीसगढ़ का मान-सम्मान बढ़ रहा है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस भारी बहुमत से वापसी कर रही है। विशाल जनसभाओं को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने किसान, आदिवासी, दलित, पिछड़े, गरीब और मध्यम वर्ग की सरकार चलाई है और जनता का हाथ मजबूत किया ...
बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के रण में सवालों की बौछार,. भाजपा प्रत्याशी डॉ.दिनेश लाल जांगड़े का दौरा और जनसंपर्क तेज
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के रण में सवालों की बौछार,. भाजपा प्रत्याशी डॉ.दिनेश लाल जांगड़े का दौरा और जनसंपर्क तेज

बिलाईगढ़। सड़क... सिंचाई... शिक्षा...स्वास्थ्य... कुछ भी तो नहीं है। अच्छी शिक्षा या बेहतर स्वास्थ्य के लिए आज भी लोग रायपुर-बिलासपुर पर आश्रित हैं। वह भी तब, जब संपत्ति बिगड़े। मकान, खेत या जमीन बिके। फिर भी यदि यह विकास है तो भला यह कैसा विकास है? दरअसल, इस खबर का केंद्रबिंदु बिलाईगढ़ विधानसभा है। क्योंकि अव्वल तो यहां चुनावी रंग जमा हुआ है और जब नेता किसी के दरवाजे पर वोट मांगने जाए तो फिर जनता भी सवाल तो पूछती ही है। बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी डॉ.दिनेश लाल जांगड़े भी इन दिनों धुआंधार दौरे और जनसंपर्क अभियान में पसीना बहा रहे हैं। आमजन से डॉ. जांगड़े डोर टू डोर मुलाकात कर रहे हैं। इस बीच कई ऐसे भी सवाल आ रहे हैं, जो बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र की दुर्गति की गवाही दे रहे हैं। और, यही सब सवाल बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी डॉ.दिनेश लाल जांगड़े के चुना...
भाजपा समर्थित महिलाओं ने किया जोरदार जनसंपर्क
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

भाजपा समर्थित महिलाओं ने किया जोरदार जनसंपर्क

रायपुर। नारी शक्ति समन्वितः यानी नारी शक्ति का स्वरूप है। शक्ति का यही स्वरूप मंगलवार को रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में देखा गया। क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा के पक्ष में भाजपा समर्थित महिलाओं ने जोरदार जनसंपर्क किया। वहीं कई जगहों पर सम्मान के सम्मान में उन्होंने चाय पी और महिलाओं संग बैठ दुख-दर्द बांटकर रायपुर उत्तर में कमल खिलाने की अपील की। चुनाव की तारीख जैसे-जैसे करीब आ रही है, वैसे-वैसे चुनाव प्रचार के नए-नए रंग भी खिलते जा रहे हैं। उत्तर विधानसभा क्षेत्र में महिलाएं जब पुरंदर मिश्रा के पक्ष में चुनाव प्रचार की भागीदारी निभाने निकलीं तो देखने वाले उन्हें देखते ही रह गए। लोग कहते सुने गए कि नारी शक्ति को नमन। इस बीच भाजपा मंडल शंकर नगर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस वार्ड अंतर्गत पार्वती नगर में भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा की धर्मपत्नी श्रीमती सरस्वती मिश्रा के सा...
राहुल गांधी अंबिकापुर और जशपुर में करेंगे चुनावी सभा को संबोधित
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

राहुल गांधी अंबिकापुर और जशपुर में करेंगे चुनावी सभा को संबोधित

*वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी का दौरा कार्यक्रम* रायपुर/07 नवंबर 2023। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी 8 नवंबर को विशेष विमान द्वारा दोपहर 12 बजे अंबिकापुर हवाई अड्डे पहुंचेंगे। दोपहर 12.15 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा जशपुर रवाना होंगे। दोपहर 12.45 बजे सन्ना खेल मैदान, जशपुर में पहुंचेंगे। जशपुर में दोपहर 1 बजे आमसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 2.10 बजे जशपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा कतकालो अंबिकापुर के लिये रवाना होंगे। दोपहर 2.40 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा कतकालो, ब्लॉक - अंबिकापुर, जिला सरगुजा हवाई अड्डे पहुंचेंगे। कतकालो में दोपहर 3 बजे आमसभा को संबोधित करेंगे। शाम 4.40 बजे अंबिकापुर एयरपोर्ट से विशेष विमान द्वारा दिल्ली के लिए रवाना होंगे।  ...
एसीएसआईआर भारत में डॉक्टरेट शिक्षा प्रदान करने वाला सबसे बड़ा संस्थान बनकर उभरा: डॉ. जितेंद्र सिंह
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

एसीएसआईआर भारत में डॉक्टरेट शिक्षा प्रदान करने वाला सबसे बड़ा संस्थान बनकर उभरा: डॉ. जितेंद्र सिंह

पूर्व शिक्षित बेरोजगारों के लिए आई-पीएचडी का शुभारंभ, यह विज्ञान पीएचडी में उद्योग से जुड़ी अकादमिक डिग्री होगीः डॉ. जितेंद्र सिंह केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री ने वैज्ञानिक एवं नवोन्मेषी अनुसंधान अकादमी (एसीएसआईआर) के 7वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया "यह न केवल संख्यात्मक, बल्कि गुणात्मक भी - उत्कृष्टता के साथ-साथ नवाचार और एक विस्तृत श्रृंखला - यह उत्कृष्ट, अभिनव और बहुमुखी भी": डॉ. जितेंद्र सिंह New Delhi (IMNB). केंद्रीय केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि पूर्व के शिक्षित बेरोजगारों के लिए हम आई-पीएचडी डिग्री की शुरुआत कर रहे हैं। इसके साथ ही शिक्षित रोजगार योग्य विज्ञान उद्यमियों के युग में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। यह पीएचडी डिग्री उद्योग से संबद्ध होगी। डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज नई दिल्ली में वैज्ञानिक और नवोन्मेषी अ...
सरकार कार्बन सीमा समायोजन तंत्र के मुद्दे को यूरोपीय संघ और विश्व व्यापार संगठन के साथ उठा रही है: गोयल
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, देश-विदेश

सरकार कार्बन सीमा समायोजन तंत्र के मुद्दे को यूरोपीय संघ और विश्व व्यापार संगठन के साथ उठा रही है: गोयल

भारत अपनी बढ़ती हुई जनसंख्या की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए बुनियादी ढांचे में व्यापक निवेश की ओर बढ़ रहा है तथा इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए इस्पात बहुत महत्वपूर्ण है: केंद्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल उन्होंने विकसित देशों में इस्पात उद्योग के लिए बेहतर मुक्त व्यापार समझौते तक पहुंच सुनिश्चित करने के प्रयासों पर प्रकाश डाला उन्होंने गुणवत्ता मानकों के बारे में इस्पात उद्योग की प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा - उपभोक्ताओं के लिए उच्च गुणवत्ता वाले इस्पात उत्पादों के लिए गुणवत्ता नियंत्रण आदेशों का विस्तार करने की आवश्यकता है New Delhi (IMNB). केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा वस्त्र मंत्री श्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत अपनी बढ़ती हुई जनसंख्या की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए बुनियादी ढांचे में व्यापक निवेश की ओर बढ़ रहा है। आज नई...
आयुष मंत्रालय का लक्ष्य योग चिकित्सा का लाभ चाहने वाले व्यक्तियों को सुलभ और समग्र स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, देश-विदेश

आयुष मंत्रालय का लक्ष्य योग चिकित्सा का लाभ चाहने वाले व्यक्तियों को सुलभ और समग्र स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है

मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान ने अतिरिक्त योग थेरेपी कक्षों के उद्घाटन के साथ सेवाओं का विस्तार किया New Delhi (IMNB). स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली में योग चिकित्सा के एकीकरण के महत्वपूर्ण स्वीकृति में केंद्रीय आयुष और पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने आज नई दिल्ली स्थित मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (एमडीएनआईवाई) परिसर में अतिरिक्त योग थेरेपी कक्षों का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम ने योग और समग्र कल्याण के प्रचार और प्रसार के लिए संस्थान के समर्पण को उजागर किया। श्री सोनोवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आत्म-जागरूकता, आत्म-बोध और समग्र स्वास्थ्य को बढ़ाने के साधन के रूप में दैनिक जीवन शैली में योग थेरेपी के अनिवार्य समावेश पर प्रकाश डाला। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि एक हजार वर्ष पहले भारत द्वारा विकसित इस प्राचीन ज्ञान को विश्व के हर कोने के ...
वोट देने 170 किमी दूर से गांव पहुंचे कमार जनजाति के युवक दीनालाल कहा- वोट सर्वोपरि
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

वोट देने 170 किमी दूर से गांव पहुंचे कमार जनजाति के युवक दीनालाल कहा- वोट सर्वोपरि

विधानसभा आम निर्वाचन-2023 कांकेर, 07 नवम्बर 2023/ विधानसभा निर्वाचन 2023 के अन्तर्गत प्रदेश में प्रथम चरण के मतदान में जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं के द्वारा मतदान किया जा रहा है। कांकेर विधानसभा क्षेत्र के मावलीपारा मतदान केंद्र में विशेष पिछड़ी जनजाति कमार मतदाता श्री दीनालाल मरकाम यहां से 170 किमी दूर पखांजूर से वोट करने पहुंचे थे। श्री मरकाम बीईओ कार्यालय पखांजूर में भृत्य के पद पर पदस्थ हैं। उन्होंने कहा कि वोट करना हम सबका पहला अधिकार है और यह दूसरे कामों से सर्वोपरि है। इसी तरह पिछड़ी जनजाति के श्री देवव्रत कमार भी भेजा, भानुप्रतापपुर से मतदान करने पहुंचे थे। वे शासकीय विद्यालय भेजा में भृत्य के पद पर सेवारत हैं।...
पहली बार वोट देने आई वीणा को भाया चारामा का आदर्श मतदान केंद्र
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

पहली बार वोट देने आई वीणा को भाया चारामा का आदर्श मतदान केंद्र

कांकेर, 07 नवम्बर 2023/पहली बार वोट करने आई कॉलेज की छात्रा वीणा गजेंद्र को उत्कृष्ट विद्यालय चारामा में स्थापित किया गया आदर्श मतदान केन्द्र खूब भाया।  उन्होंने बताया कि वह बीकॉम फाइनल इयर की स्टूडेंट है और आज वह पहली बार मतदान करने पहुंची हैं। यह उनके लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है। वीणा ने कहा कि ब्लैक एंड व्हाइट थीम पर तैयार किया बूथ बेहद चित्ताकर्षक है। ऐसा ही पोलिंग बूथ हर जगह हो तो निश्चित तौर पर वोटर्स आकर्षित होंगे। विदित हो कि विधानसभा निर्वाचन के लिए ब्लैक एंड व्हाइट थीम पर आधारित इस मतदान केंद्र में सभी साजो सजावट, आसपास की चीजें सभी श्याम और श्वेत रंग में तैयार की गई हैं।...
किशोरी मतदाता निर्भीक और बेझिझक करे मतदान, इसके लिए बनाया बिटिया हेल्प डेस्क
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

किशोरी मतदाता निर्भीक और बेझिझक करे मतदान, इसके लिए बनाया बिटिया हेल्प डेस्क

कांकेर, 07 नवम्बर 2023/ऐसी नई किशोरी मतदाता जिन्होंने हाल ही में 18 वर्ष पूरा किया है, उन्हें प्रोत्साहित करने और बिना किसी भय या झिझक के मतदान कार्य में हिस्सा लें, इस उद्देश्य से मतदान केन्द्रों में बिटिया हेल्प डेस्क तैयार किया गया है।   कांकेर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदान केंद्र करप में वोट करने आई कुमारी अर्चना और ऋचा नेताम ने बताया कि हम नए वोटर्स के लिए यह सुखद अनुभव रहा। पहली बार वोट करने को लेकर मन में कुछ संशय रहता है, लेकिन हेल्प डेस्क की दीदी ने हमारी सारी झिझक दूर कर हिम्मत दिलाई। अब आगे भी बिना किसी डर या झिझक के वोट करेंगे। मतदान करने के बाद किशोरी मतदाताओं ने बिटिया हेल्प डेस्क में सेल्फी भी ली। इसी तरह मोहपुर मतदान केंद्र में युवतियां एक साथ समूह में वोट करने पहुंची थीं। यहां पहली बार वोट करने आई अशिका नेताम, अन्नू और सुषमा यादव ने स्याही लगी अंगूठी दिखाकर उत्साहपूर्वक...