Saturday, September 7

Day: December 28, 2023

सोगड़ा आश्रम पहुंचकर मुख्यमंत्री ने मां काली की पूजा-अर्चना की
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

सोगड़ा आश्रम पहुंचकर मुख्यमंत्री ने मां काली की पूजा-अर्चना की

*परम पूज्य औघड़ संभव राम जी (गुरुपद) से ग्रहण किया आशीर्वाद* *प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की* रायपुर, 28 दिसम्बर 2023/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज जशपुर प्रवास के दौरान सोगड़ा आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने मां काली की प्रतिमा का विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने परमपूज्य अवधूत भगवान राम जी की प्रतिमा के दर्शन किए तथा सोगड़ा आश्रम के वर्तमान उत्तराधिकार परम पूज्य औघड़ संभव राम जी (गुरुपद) से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। इस अवसर पर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत और श्रीमती गोमती साय सहित सर्वश्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, कृष्णा राय, राजू गुप्ता तथा श्रद्धालु मौजूद थे। जशपुर नगर जिला मुख्यालय से लगभग 12 किलोमीटर दूर स्थापित सोगड़ा आश्रम लोगों की आस्था का केंद्र है। विश्वप्रसिद्ध इस आश्रम क...
प्रधानमंत्री की ‘परीक्षा पे चर्चा’ जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

प्रधानमंत्री की ‘परीक्षा पे चर्चा’ जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में

*कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी, शिक्षक तथा अभिभावक करा सकते हैं 12 जनवरी तक नामांकन* *नामांकित प्रतिभागियों को प्रेषित किया जायेगा सहभागिता पत्र* रायपुर, 28 दिसम्बर 2023/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विद्यार्थियों को परीक्षा संबंधी तनाव से दूर रखने हेतु सत्र 2023-24 हेतु लोकप्रिय कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा’ का सप्तम चरण जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। यह कार्यक्रम कक्षा 6वीं से 12वीं तक के सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अविभावकों को ऑनलाइन नामांकन के बाद प्रधानमंत्री से संवाद का अवसर प्रदान करता है। ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में समस्त नामांकित प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रेषित किया जाएगा। विद्यार्थियों का नामांकन समूह में शिक्षकों द्वारा भी किया जा सकता है। नामांकन की अंतिम तिथि 12 जनवरी 2024 है। प्रधानमंत्री श्री नरेन...
पीएम जनमन योजना के क्रियान्वयन में सभी विभागों का समन्वय अत्यंत आवश्यक – बिस्वजीत दास उपमहानिदेशक, जनजातीय कार्य मंत्रालय
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

पीएम जनमन योजना के क्रियान्वयन में सभी विभागों का समन्वय अत्यंत आवश्यक – बिस्वजीत दास उपमहानिदेशक, जनजातीय कार्य मंत्रालय

*पीएम जनमन योजना के लक्ष्यों को समयसीमा में करें पूर्ण: श्रीमती शम्मी आबिदी* रायपुर, 28 दिसम्बर 2023/ प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम जनमन) योजना अंतर्गत निर्धारित लक्ष्यों को समयसीमा में पूरा करने के संबंध में जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के उपमहानिदेशक श्री बिस्वजीत दास और आदिम जाति विभाग की आयुक्त श्रीमती शम्मी आबिदी की अध्यक्षता में प्रदेश के संबंधित विभागों के नोडल अधिकारियों के साथ आयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए उपमहानिदेशक जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार श्री बिस्वजीत दास ने कहा कि पीएम जनमन योजना विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) के संर्वागीण विकास की दिशा में केन्द्र सरकार की एक महती योजना है। योजना के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्यों को पूर्ण करने के लिए सभी नोडल विभागों को एक साथ मिलकर कार्य करने की...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले को दी 110.99 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले को दी 110.99 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात

*पत्थलगांव, जशपुर और कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के 182 विभिन्न कल्याणकारी कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन* रायपुर, 28 दिसम्बर 2023/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले को 110.99 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने पत्थलगांव, जशपुर और कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के कुल 182 लोक कल्याणकारी कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। जिसमें 32.64 करोड़ रूपए की लागत के 53 कार्यों का लोकार्पण एवं 78.34 करोड़ रूपए की लागत के 129 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। मुख्यमंत्री श्री साय ने जशपुर विधानसभा में 56.98 करोड़ रूपए की लागत के 45 कार्य, कुनकुरी विधान सभा में 40.50 करोड़ रूपए की लागत के कुल 102 कार्य एवं पत्थलगांव विधानसभा में 13.50 करोड़ रूपए की लागत के कुल 35 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री जशपुर विधानसभा मंे जिन प्रमुख कार्यों का भूमिपूजन किया, उनमें 15...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प दिलाया
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प दिलाया

*जशपुर में आयोजित अटल सुशासन समारोह में जुटे थे हजारों लोग* रायपुर, 28 दिसम्बर 2023/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर के रणजीता स्टेडियम में आयोजित अटल सुशासन समारोह में हजारों की संख्या मंे मौजूद लोगों को भारत को वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने लोगों को गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेंकने, देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करने के साथ ही देश की एकता को सुदृढ़ करने और भारत का नागरिक होने का कर्तव्य निभाने की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम के प्रारंभ में पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। अटल सुशासन समारोह का आयोजन जिला प्रशासन जशपुर द्वारा किया गया था। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस मौके पर 110 करोड़ रूपए की लागत वाले विकास का...
सोगड़ा में रखी गई थी चाय उत्पादक राज्य के रूप में छत्तीसगढ़ के पहचान की नींव
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

सोगड़ा में रखी गई थी चाय उत्पादक राज्य के रूप में छत्तीसगढ़ के पहचान की नींव

*गुरूपद संभवराम जी के मार्गदर्शन में 2010 में सोगड़ा के सर्वेश्वरी आश्रम में रोपे गए थे चाय के पौधे* *धार्मिेक आस्था के साथ सामाजिक और पर्यावरण संरक्षण में भी आश्रम निभा रहा है महत्वपूर्ण भूमिका* रायपुर, 28 दिसंबर 2023/ जशपुर के चाय उत्पादक जिला के रूप में पहचान दिलाने की शुरूआत वर्ष 2010 में जिले के मनोरा ब्लाक में स्थित अघोरेश्वर भगवान राम की तपोभूमि सोगडा से हुई थी। यहां चाय के पौधों का रोपण, अघोरेश्वर गुरूपद संभवराम जी के मार्गदर्शन में किया गया था। उनके मार्गदर्शन में चाय पत्ती की खुशबू जशपुर और भारत की सीमा से निकल कर चीन और जापान जैसे देशों तक पहुंचने लगी है। सोगड़ा में मई 2010 में चाय बगान लगाए जाने के बाद लगातार चाय पत्ती की तुड़ाई की जा रही है। इन पत्तियों से 22 प्रतिशत तक ग्रीन चाय प्राप्त हो रहा है। उत्पादित चाय के परीक्षण के लिए चीन व जापान के अंतराष्ट्रीय चाय विशेषज्ञों...
सुंदर और विकसित जशपुर बनाने तैयार होगा ‘‘मास्टर प्लान’’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

सुंदर और विकसित जशपुर बनाने तैयार होगा ‘‘मास्टर प्लान’’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

जशपुर को और अधिक सुंदर बनाएंगे, छत्तीसगढ़ को आगे ले जाएंगे* *जशपुर की पावन धरा पर अपने पहले सम्बोधन में व्यक्त किया संकल्प* *मुख्यमंत्री श्री साय ‘‘जशपुरिया माटी अटल सुशासन समारोह’’ में शामिल हुए* रायपुर, 28 दिसम्बर 2023/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि जशपुर को और अधिक सुंदर बनाएंगे, पूरे छत्तीसगढ़ को समृद्धि के रास्ते पर आगे ले जाएंगे, हम छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया को चरितार्थ कर दिखाएंगे। मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद आज जशपुर की पावन धरा पर अपने प्रथम आगमन पर रणजीता स्टेडियम में आयोजित ‘‘जशपुरिया माटी अटल सुशासन समारोह’’ को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर और पुष्प अर्पित कर समारोह का शुभारंभ किया। इस मौके पर लगभग 111 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार...
12वीं बोर्ड की परीक्षा 01 मार्च से और 10वीं की 02 मार्च से
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

12वीं बोर्ड की परीक्षा 01 मार्च से और 10वीं की 02 मार्च से

*छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी की समय सारणी* *शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि (प्रथम एवं द्वितीय वर्ष) की परीक्षाएं भी 01 मार्च से* रायपुर, 28 दिसम्बर 2023/ छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा कक्षा 12वीं और 10वीं बोर्ड की मुख्य परीक्षा 2024 की समय-सारणी जारी कर दी है। छत्तीसगढ़ बोर्ड द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार हाई सेकण्डरी कक्षा 12वीं की परीक्षा 01 मार्च से हाई स्कूल कक्षा 10 वीं की परीक्षा 02 मार्च से शुरू होंगी। इसी के साथ शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि (प्रथम एवं द्वितीय वर्ष) की परीक्षाएं भी 01 मार्च से शुरू होंगी। यह सभी परीक्षाएं निर्धारित तिथियों में प्रातः 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे ली जाएंगी। विस्तृत समय-सारणी माध्यमिक शिक्षा मण्डल की वेबसाईट www.cgbse.nic.in पर उपलब्ध है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा जारी टाईम टेबल के अनुसार 12वीं की परीक्षा 01 मार्च से शुरू होकर 23...
प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में भाजपा ने की लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत कार्ययोजना तय
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में भाजपा ने की लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत कार्ययोजना तय

*प्रदेश अध्यक्ष देव ने कहा : छत्तीसगढ़ सँवारने की महती जिम्मेदारी के विश्वास की कसौटी पर खरा उतरना है* रायपुर। प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज भाजपा की कोर कमिटी , प्रदेश पदाधिकारी और जिलाध्यक्ष गण की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।बैठक में विशेष रूप से उपस्थित छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि 'मोदी की गारंटी' पर लोगों को विश्वास है और जैसी जीत विधानसभा में हुई है, वैसे ही लोकसभा में प्रदेश की सभी 11 सीटें जीतेंगे। पिछली सरकार ने छत्तीसगढ़ की दुर्गति कर दी थी, जनता उससे छुटकारा पाना चाहती थी। जहां भी हम जाते हैं, वहां जनता में भारी उत्साह दिखता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव व विजय शर्मा, प्रदेश सह प्रभारी नितिन नवीन, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल, प्रदेश संगठन महामंत्...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बालाजी मंदिर प्रांगण में श्रीमद्-भागवत कथा में हुए शामिल
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बालाजी मंदिर प्रांगण में श्रीमद्-भागवत कथा में हुए शामिल

*जनता के अपार समर्थन और आशीर्वाद के लिए जताया आभार* रायपुर 28 दिसंबर 2023/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज जशपुर प्रवास के दौरान बालाजी मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीमद्-भागवत कथा में शामिल हुए। उन्होंने भगवान बालाजी का आशीर्वाद लेकर कथा में मौजूद लोगों को संबोधित किया। श्रीमद्-भागवत कथा में उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मां चंडी, मां खुड़िया रानी और स्वर्गीय श्री दिलीप सिंह जूदेव के आशीर्वाद से जशपुर के इस बेटे को सीएम के रूप में काम करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार जशपुर आया हूं। मैं बालाजी भगवान, खुड़िया रानी एवं सभी जशपुरवासियों को प्रणाम करता हूं। आपके आशीर्वाद से इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिली है। इस पद की जिम्मेदारी अच्छे से निभा पाऊं यह सब आपके आशीर्वाद से ही संभव होगा। इस दौरान विधायक श्रीमती रायमुनि भगत एव...