Saturday, September 7

Day: December 29, 2023

मुख्यमंत्री के हाथों 60 साल की नान्हीबाई को मिला उज्जवला गैस कनेक्शन
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

मुख्यमंत्री के हाथों 60 साल की नान्हीबाई को मिला उज्जवला गैस कनेक्शन

*मुस्कुराते हुए बोली लकड़ी लाने अब नहीं जाना पड़ेगा जंगल* *विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूहों के उत्थान में मद्दगार साबित हो रही हैं, पीएम जनमन योजना* रायपुर, 29 दिसंबर 2023/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम र्भुइंयापानी में बिरहोर परिवारों से मिलने पहुंचे तो उन्होंने 60 वर्षीय नान्हीबाई को उज्जवला गैस कनेक्शन कार्ड देते हुए कहा कि इससे सस्ते दर पर गैस सिलेंडर मिलेगा। मुस्कान लिए चेहरे के साथ नान्हीबाई ने कहा कि अब मुझे जंगल नहीं जाना पड़ेगा। मजबूरी में जरूरत की लकड़ी इकट्ठा करनी पड़ती है। जंगल से लकड़ी लाने में जंगली जानवरों का रिस्क भी होता था। चूल्हे के धुंए से भी राहत मिलेगी उम्र दराज नान्हीबाई के हाव-भाव से चिन्तामुक्त होने की खुशी झलक रही थी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय रायगढ़ जिले के अंतिम छोर में बसे बरडीह गांव की नान्हीबाई की इस खुश...
छत्तीसगढ़ मंत्री-परिषद के बीच विभागों का बंटवारा
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

छत्तीसगढ़ मंत्री-परिषद के बीच विभागों का बंटवारा

रायपुर, 29 दिसंबर 2023/ छत्तीसगढ़ मंत्री-परिषद के मध्य आज विभागों का बंटवारा किए जाने की अधिसूचना छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित कर दी गई है, जो इस प्रकार है - *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय-* सामान्य प्रशासन, खनिज साधन, ऊर्जा, जनसंपर्क, वाणिज्यिक कर (आबकारी), परिवहन एवं अन्य विभाग (जो किसी मंत्री को आबंटित नहीं हुआ हो)। *उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव-* लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि और विधायी कार्य एवं नगरीय प्रशासन विभाग। *उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा-* गृह एवं जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग। *मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल-* स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं सांस्कृति विभाग। *मंत्री श्री राम विचार नेताम-* आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पस...
प्रधानमंत्री आवास योजना ने धनेश्वरी साहू के कच्चे मकान को पक्के मकान में बदल दिया
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

प्रधानमंत्री आवास योजना ने धनेश्वरी साहू के कच्चे मकान को पक्के मकान में बदल दिया

रायपुर, 29 दिसम्बर 2023/ प्रधानमंत्री आवास योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए घर बनाने के सपने को साकार कर रही है। महासमुंद जिले के ग्राम गड़बेड़ा की श्रीमती धनेश्वरी साहू का पक्के मकान का सपना पूरा हो गया है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि उनका गांव गड़बेड़ा जनपद पंचायत पिथौरा अंतर्गत जिला महासमुंद मुख्यालय से 55 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। पहले उन्हें कच्चे और जर्जर मकान में अपने परिवार के साथ रहना पड़ता था। उनका जीवन बहुत ही कठिनाई से भरा रहा प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी मिली और अपना पंजीयन प्राथमिकता से करा लिया। धनेश्वरी साहू को 2016-17 में आवास स्वीकृति दी गई। तीन किश्त के रूप में उन्हें एक लाख 20 हजार रूपए आवास बनाने के लिए राशि दी गई। प्रथम किस्त की राशि 48000 रुपये एफटीओ के माध्यम से अंतरित की गई, जिसके तुरंत बाद उ...
जब बिरहोर बच्ची ने दिल जीत लिया मुख्यमंत्री का
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

जब बिरहोर बच्ची ने दिल जीत लिया मुख्यमंत्री का

*जब नन्ही अंजू बिरहोर ने कहा बड़ी होकर मैं बनूंगी स्कूल की मैडम, मुख्यमंत्री ने कहा शाबाश* *भुइंयापानी, लैलूंगा, जिला रायगढ़। बिरहोर परिवारों से चर्चा*   रायपुर, 29 दिसंबर, 2023। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ जिले के अंतिम छोर पर लैलूंगा के भुइंयापानी में बिरहोर परिवारों से मुलाकात के लिए पहुंचे थे। यहां उन्होंने सभी का हाल चाल जाना। मुख्यमंत्री श्री साय से मुलाकात करने बिरहोर परिवार के बच्चे भी पहुंचे थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस दौरान बच्चों को उपहार दिया और उनसे भी बातें की। इस दौरान नन्ही अंजू बिरहोर से जब मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पूछा कि बड़ी होकर क्या बनोगी, अंजू ने मुस्कान के साथ कहा कि मैं स्कूल की मैडम बनूंगी, मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा शाबाश!। उन्होंने बच्ची के पिता से कहा कि बिटिया को खूब पढ़ाए। शासन की योजनाओं का लाभ भी बच्ची को पढ़ाई में मि...
मुख्यमंत्री पहुंचे बिरहोर परिवारों के बीच, चर्चा कर जाना उनका हाल
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

मुख्यमंत्री पहुंचे बिरहोर परिवारों के बीच, चर्चा कर जाना उनका हाल

*राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र बिरहोरों से ली प्रधानमंत्री जनमन योजना से मिल रहे लाभ की जानकारी* *आठवीं तक पढ़ी युवती उर्मिला को रोजगार दिलाने के दिये निर्देश* *बिरहोर जनजाति के लोगों को मिले उज्ज्वला गैस कनेक्शन, आधार कार्ड, राशन कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड और आयुष्मान कार्ड* रायपुर, 29 दिसंबर, 2023/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश की सबसे पिछड़ी विशेष जनजातियों के समुचित विकास के लिए चलाई जा रही प्रधानमंत्री जनमन योजना की जमीनी हकीकत जानने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज रायगढ़ जिले के लैलुंगा विकासखंड के ग्राम भुईंयापानी पहुंचे। उन्होेंने यहां छत्तीसगढ़ की विशेष पिछड़ी जनजातियों में शामिल बिरहोर परिवारों से रूबरू होकर उन्हें इस योजना से मिल रहे लाभ की जानकारी ली। मुख्यमंत्री श्री साय ने राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले बिरहोर परिवारों से अलग-अलग बातचीत कर स्वास्थ्य,...
श्री श्री 108 श्री गुरुदेव स्वामी धनपती पंडा जी की गुरु गद्दी का आशीर्वाद लेने भुइंयापानी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

श्री श्री 108 श्री गुरुदेव स्वामी धनपती पंडा जी की गुरु गद्दी का आशीर्वाद लेने भुइंयापानी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

*गुरु गद्दी को किया प्रणाम, 05 वर्ष की अवस्था से रहे हैं गुरु के अनुयायी* रायपुर, 29 दिसंबर, 2023। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज भुइंयापानी में गुरु माननीय श्री श्री 108 श्री गुरुदेव स्वामी धनपती पंडा जी के निवास स्थान पहुंचे। यहां उन्होंने गुरु गद्दी को प्रणाम कर प्रदेश वासियों के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस मौके पर उन्होंने गुरु के परिवार जनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। गुरु शिष्य परंपरा के सशक्त ध्वजवाहक मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय बाल्यकाल में 05 वर्ष की उम्र से गुरु का अनुसरण करते रहे हैं। प्रदेश के मुखिया की जिम्मेदारी मिलने पर वे गुरु की गद्दी का आशीष लेने विशेष रूप से भुइंयापानी पहुंचे। मालूम हो कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गांव में उनकी स्मृति में दुर्गा मंदिर का भी निर्माण करवाया है।...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय ने बंदरचुवा के पास तुर्री पहुंचकर कुल देवता का किया दर्शन
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय ने बंदरचुवा के पास तुर्री पहुंचकर कुल देवता का किया दर्शन

*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय ने बंदरचुवा के पास तुर्री पहुंचकर कुल देवता का किया दर्शन* *मुख्यमंत्री श्री साय ने कुलदेवता को गुड़, नारियल, पान, सुपारी अर्पित कर प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की* *गांव के पुजारी ने मुख्यमंत्री को विधि विधान से पूजा पाठ कराया* *पारंपरिक आदिवासी वाद्य यंत्रों की गुंज से भक्तिमय हुआ वातावरण* *मुख्यमंत्री के पूर्वज स्व. सरदार भगत साय(सरदार बुढ़ा) के स्मृति में मंदिर का कराया गया है निर्माण*...
वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…राजेश खन्ना 81 वीं जयन्ती, अमिताभ पर्दे पर, कांग्रेस ढल रही मगर,
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर, लेख-आलेख

वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…राजेश खन्ना 81 वीं जयन्ती, अमिताभ पर्दे पर, कांग्रेस ढल रही मगर,

राजेश खन्ना,अमिताभ बच्चन। अमिताभ बच्चन का नाम आपने सुना है क्या ? ना... ना... नाराज न हों। मै जानता हूं कि ऐसा देश में कौन होगा जो अमिताभ बच्चन का नाम न जानता हो, यानि सब जानते हैं। आज तक टीवी पर कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर छाए हुए हैं। खैर अमिताभ बच्चन के अलावा क्या आपने राजेश खन्ना का नाम सुना है ? कई ऐसे हांेगे जिन्होनें नहीं भी सुना होगा। क्यंोंकि स्व राजेश खन्ना एक समय तो सुपर स्टार रहे। अमिताभ से आगे, पर बाद में वे पिक्चर से गायब से हो गये। स्क्रीन से गायब को लोग भला कहां याद रखते हैं ? लंबा समय उन्होंने अपने अतीत को याद कर और शायद दुखी होकर बिताया। फिर हम सबको छोड़कर परमात्मा में विलीन हो गये। अमिताभ आज तक पर्दे पर हमसे रूबरू होते रहते हैं। इन दोनों महान कलाकारों की एक बेहतरीन फिल्म आई थी ‘नमक हराम’। इस फिल्म में ईमानदार मजदूर नेता एके हंगल मजदूरों के हित में काम करते हु...
आज यह संकल्प लेकर जाना है लोकसभा की सभी सीटों कमल खिलाना है- किरण सिंह देव
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

आज यह संकल्प लेकर जाना है लोकसभा की सभी सीटों कमल खिलाना है- किरण सिंह देव

*विधानसभा चुनाव में महिलाओं की भूमिका रही महत्वपूर्ण - अरुण साव* *महिला मोर्चा ने घर-घर संपर्क कर विधनसभा चुनाव में रखी जीत की नींव - सरोज पांडेय* रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश स्तरीय बैठक आज भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संपन्न हुई। बैठक में नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं नवनिर्वाचित महिला विधायकों का सम्मान किया गया। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी ने बैठक में आए नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव जी का तिलक लगाकर स्वागत किया। बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने संपन्न हुए चुनाव में लगातार दिन-रात एक कठोर परिश्रम किया। भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता भाजपा परिवार का सदस्य है। जिस तरह से हमारे कार...
मुख्यमंत्री के गृह ग्राम बगिया से
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

मुख्यमंत्री के गृह ग्राम बगिया से

29 दिसंबर // रात के लगभग पौने ग्यारह बज चुके है। ग्राम बगिया को दुल्हन की तरह सजाया गया है। चारों तरफ उत्साह और उत्सव का माहौल है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के घर में उत्सव के गीत गाये जा रहे हैं। लोग खुशी से झूम रहे हैं। शुभ घड़ी के इस पल में स्वागत के लिए पूरे गांव के साथ साथ पूरा अंचल उमड़ पड़ा है ।सब रतजगा के लिए तैयार है। ग्राम कुक्सेरा से पहुंचे जयपाल साय और घनश्याम साय अपने साथियों के साथ जशपुर की हाड़ कंपाने वालीं ठंड में अपने आप को ऊर्जावान महसूस करते हुए बताते है कि विष्णु जब से विधायक बने हैं तब से उनके साथ है। कभी उन्होंने साथ नही छोड़ा। हमारे घर में भोजन भी किए है। उनकी सादगी, सेवा और सरलता से यहां का बच्चा बच्चा वाकिफ है। वे दोपहर से ही अपने मुखिया का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लग रहा है कि रामजी आज घर आ रहे हैं। पूरे गांव में उल्लास का वातावरण है। जि...