Friday, October 18

Day: May 17, 2024

ओडिशा की महिलाओं को सम्मान के साथ जीने का हक दिलाएगी भाजपा: बृजमोहन अग्रवाल
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश

ओडिशा की महिलाओं को सम्मान के साथ जीने का हक दिलाएगी भाजपा: बृजमोहन अग्रवाल

*डबल इंजन की सरकार से ओडिशा में विकास की गंगा बहाएगी भाजपा:बृजमोहन अग्रवाल* कांटाबांजी/ रायपुर । ओडिशा, कांटाबांजी में पहुचे छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज कांटाबांजी में एक पत्रकार वार्ता रखी थी जिसमे ओड़िशा के नवीन सरकार को निशाने पर रखते हुए पश्चिम ओड़िशा की उन्नति नही होने पर कटघरे में खड़ा किया। पश्चिम ओडिशा में बेरोजगारी एक बड़ी समस्या है यहां बड़े कलकारखाने नही हैं जिसके कारण यहां के लोग अपनी जीविका के लिए अन्य राज्यों में काम करने जाते हैं किसानों को खेती के लिए जल की व्यवस्था नही, केंद्र की आयुष्मान योजना ओड़िशा सरकार लागू नही कर रही जिससे ओड़िशावासियों को उसका लाभ नही मिलने की बात कही । बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, विगत 25 सालों से ओडिशा में बीजेडी यानी नवीन पटनायक की सरकार अपना दबदबा कायम रखी है जिससे यहां की साधारण जनता का विकास थम गया है। उन्होंने द...