Saturday, September 7

रायपुर

उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने बोरे-बासी खाकर श्रमिकों का बढ़ाया मान
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने बोरे-बासी खाकर श्रमिकों का बढ़ाया मान

रायपुर 01 मई 2023/ उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा ने अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर आज श्रमिकों के सम्मान में बोरे बासी खाकर दिन की शुरूआत की। कर्नाटक प्रवास में गए मंत्री श्री लखमा ने हुबली में बोरे बासी के साथ आमा चटनी, पाताल चटनी, लहसुन चटनी, हरी मिर्च और प्याज का भी स्वाद लिया। मंत्री श्री लखमा ने सभी प्रदेशवासियों एवं श्रमिकों को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि आज का दिन सही मायनों में श्रमिकों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का दिन है। उन्होंने कहा कि बोरे बासी हमारी छत्तीसगढ़िया संस्कृति का महत्वपूर्ण अंग है। पौष्टिकता से भरपूर बोरे बासी को सभी वर्गों द्वारा बडे चाव से खाया जाता है।...
गढ़कलेवा में बोरे-बासी खाकर किया गया श्रमिकों का सम्मान
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

गढ़कलेवा में बोरे-बासी खाकर किया गया श्रमिकों का सम्मान

बोरे-बासी तिहार में पद्मश्री सम्मान से सम्मानित अतिविशिष्टजन और लोक कलाकार हुए शामिल* रायपुर, 01 मई 2023/छत्तीसगढ़ में पद्मश्री सम्मान से सम्मानित अति विशिष्टजनों और लोक कलाकार ने बोरे-बासी तिहार में शामिल होकर श्रमिकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। संस्कृति विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस के मौके पर राजधानी रायपुर के गढ़कलेवा में बोरे-बासी तिहार का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचल और विशेषकर श्रमिक परिवारों में बोरे-बासी अत्यंत लोकप्रिय है। यह परंपरागत रूप से छत्तीसगढ़ अंचल में सभी के घरों में खाया जाता है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस पर श्रमिकों के सम्मान में बोरे-बासी तिहार का आयोजित करने की अपील की गई थी। इसी कड़ी में गढ़कलेवा में पद्मश्री सम्मान से सम्मानित श्री मदन सिंह चौहान, श्री भारती बन्धु, कला अकादमी के अध्यक्ष श्री योगेन्द्र त्रि...
गृहमंत्री  ताम्रध्वज साहू ने बोरे-बासी खाकर श्रमिकों को दिया सम्मान
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने बोरे-बासी खाकर श्रमिकों को दिया सम्मान

  रायपुर 01 मई 2023/ गृह, जेल, लोक निर्माण विभाग, पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर आज श्रमिकों के सम्मान में बोरे बासी खाकर दिन की शुरूआत की। उन्होंने बोरे बासी के साथ पारंपरिक तौर पर खाए जाने वाली पाताल चटनी, प्याज और बड़ी का भी स्वाद लिया। मंत्री श्री साहू ने सभी प्रदेशवासियों एवं श्रमिकों को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और कहा कि श्रमिकों ने अपने कठिन श्रम से देश के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस योगदान को सम्मान देने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने श्रमिकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए बोरे-बासी तिहार की शुरूआत की है। श्री साहू ने कहा कि आज का दिन सही मायनों में श्रमिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है। उन्होंने कहा कि बोरे-बासी हमारी छत्तीसगढ़िया संस्कृति का महत्वपूर्ण ...
दुर्घटना मृत्यु में श्रमिकों के परिजनों को अब सहायता राशि पांच लाख, दिव्यांगता की स्थिति में मिलेगी ढाई लाख की राशि
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

दुर्घटना मृत्यु में श्रमिकों के परिजनों को अब सहायता राशि पांच लाख, दिव्यांगता की स्थिति में मिलेगी ढाई लाख की राशि

*राज्य स्तरीय श्रम सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने की घोषणा* *अपंजीकृत श्रमिकों को भी दुर्घटना मृत्यु पर मिलेगा एक लाख रुपए, 50 किमी तक की रेल-बस यात्रा में जारी होगा मासिक टिकट कार्ड* *नवीन आवास क्रय अथवा निर्माण के लिए निर्माण श्रमिकों को मिलेगा 50 हजार रुपए का अनुदान* *श्रमिक संसाधन केन्द्र पाटन और आरंग में, श्रमिकों की सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 07713505050 का शुभारंभ किया* रायपुर, 01 मई 2023/अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर साइंस कालेज मैदान रायपुर में आयोजित श्रम सम्मेलन के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने श्रमिक हितों में बड़ी घोषणाएं की। उन्होने कार्यस्थल पर दुर्घटना मृत्यु में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के परिजनों को मिलने वाली सहायता राशि एक लाख रुपए से बढ़ाकर 5 लाख रुपए करने तथा स्थायी दिव्यांगता की स्थिति में इन्हें देय राशि 50 हजार से बढ़ाकर ढ...
खेल मंत्री उमेश पटेल ने बोरे-बासी खाकर श्रमिकों को दिया सम्मान
खास खबर, खेल-मनोरंजन, रायपुर

खेल मंत्री उमेश पटेल ने बोरे-बासी खाकर श्रमिकों को दिया सम्मान

रायपुर 01 मई 2023/ खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल ने अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर आज श्रमिकों के सम्मान में बोरे बासी खाकर दिन की शुरूआत की। उन्होंने बोरे बासी के साथ पारंपरिक तौर पर खाए जाने वाली पाताल चटनी, प्याज और बड़ी का भी स्वाद लिया। मंत्री श्री पटेल ने सभी प्रदेशवासियों एवं श्रमिकों को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि श्रमिकों ने अपने कठिन श्रम से देश के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आज का दिन सही मायनों में श्रमिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने श्रमिकों के प्रति सम्मान व्यक्त करने हुए बोरे बासी तिहार की शुरूआत की थी। उन्होंने कहा कि बोरे बासी हमारी छत्तीसगढ़िया संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसमें पौष्टिक तत्वों का समावेश होने सेे यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी लाभप्रद है। यहां सभ...
फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने एएफएमसी पुणे में विशालकाय ध्वज लोकार्पित किया
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने एएफएमसी पुणे में विशालकाय ध्वज लोकार्पित किया

फाउंडेशन के अध्यक्ष नवीन जिन्दल ने चिकित्सा शिक्षा के अग्रणी संस्थान में 108 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराया रायपुर 01/05/2023: फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया (एफएफओआई) गर्व और सम्मान के साथ प्रतिदिन राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रीय ध्वज के माध्यम से देशभक्ति प्रदर्शित करने के लिए नागरिकों को जागरूक करने का अपना अभियान निरंतर चला रहा है और इसी मिशन के तहत सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज (एएफएमसी), पुणे के प्लेटिनम जुबली समारोह में फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री नवीन जिन्दल ने 108 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर उसे राष्ट्र को समर्पित किया। 1 मई, 1948 को स्थापित एएफएमसी एक प्रसिद्ध चिकित्सा संस्थान है जो चिकित्सा और नर्सिंग छात्रों को विश्व स्तरीय शिक्षा और प्रशिक्षण प्रदान करता है। यह संस्थान न केवल शांतिकाल बल्कि युद्ध के समय भी सर्वश्रेष्ठ डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ तैयार करने के लिए जाना जाता है। आज यहां...
नंदकुमार साय के भाजपा छोड़ने पर पूर्व मुख्‍यमंत्री डॉ. रमन सिंह का बयान, कहा कांग्रेस की प्रशंसा करना अब उनकी मजबूर
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

नंदकुमार साय के भाजपा छोड़ने पर पूर्व मुख्‍यमंत्री डॉ. रमन सिंह का बयान, कहा कांग्रेस की प्रशंसा करना अब उनकी मजबूर

  *साथ ही आरक्षण मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर मुख्यमंत्री ने कसा तंज तो पूर्व सीएम ने किया पलटवार* रायपुर। 01/05/2023 : पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज पत्रकारवार्ता कर वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय ने कांग्रेस का दामन थामने के विषय मे चर्चा की। जिसमे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि भाजपा ने नंदकुमार साय को हमेशा सम्मान दिया संयुक्त मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व भी संभाला, तीन बार लोकसभा सभा का चुनाव लड़े जिसमें वे सांसद रहे इसके साथ ही पार्टी ने दो बार राज्यसभा में भेजने का काम किया। साथ ही अनुसूचित जनजाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व भी उन्हें मिला जिसका उन्होंने निर्वहन किया। इसके बाद भी उन्होंने जो निर्णय लिया है उसपर मैं उन्हें अपनी ओर से शुभकामनाएं व्यक्त करता हूं। इसके अलावा...
मुख्यमंत्री ने श्रम वीरों के सम्मान में हज़ारों श्रमिकों के साथ लिया बोरे-बासी का लिया आनंद
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

मुख्यमंत्री ने श्रम वीरों के सम्मान में हज़ारों श्रमिकों के साथ लिया बोरे-बासी का लिया आनंद

अथान, चटनी, भाजी, बड़ी-बिजौरी और गोंदली के साथ बोरे-बासी तिहार में हुआ सामूहिक भोज* *छत्तीसगढ़िया श्रमिकों की संस्कृति का अहम हिस्सा है बोरे बासी : मुख्यमंत्री श्री बघेल* *मुख्यमंत्री ने श्रमिकों के साथ मनाया श्रमिक दिवस, कहा - छत्तीसगढ़ के विकास में श्रमिकों का योगदान अमूल्य* रायपुर, 01 मई 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने श्रमिक दिवस के अवसर पर श्रमवीरों के सम्मान में प्रदेश भर से आये हज़ारों श्रमिकों के साथ आज बोरे-बासी का आनंद लिया। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित बोरे-बासी तिहार के सामूहिक भोज में मुख्यमंत्री ने अथान, चटनी, भाजी, बड़ी-बिजौरी और गोंदली के साथ जमीन में बैठकर बोरे-बासी खाई और श्रमिक दिवस मनाया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि बोरे-बासी छत्तीसगढ़िया श्रमिकों की संस्कृति का अहम हिस्सा है और उनके सम्मान और योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने...
मंत्री भेंड़िया ने बोरे-बासी खाकर श्रमवीरों को दिया सम्मान
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

मंत्री भेंड़िया ने बोरे-बासी खाकर श्रमवीरों को दिया सम्मान

रायपुर, 01 मई 2023/एक मई को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने आज श्रमवीरों के सम्मान में बोरे बासी खाकर अपने दिन की शुरूआत की। उन्होंने छत्तीसगढ़ की पारंपरिक चेच भाजी, खेड़ा की सब्जी, आम के अचार और प्याज के साथ बोरे-बासी का स्वाद लिया। श्रीमती भेंड़िया ने सभी प्रदेशवासियों और श्रम वीरों को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस की बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के आह्वान पर हम श्रम दिवस को बोरे बासी दिवस के रूप में मना रहे हैं। हम सभी बोरे बासी खाकर श्रम के प्रति अपना सम्मान प्रकट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बोरे-बासी का छत्तीसगढ़ में बहुत महत्व है। यहां हर वर्ग के लोग बड़े चाव से बोरे-बासी खाते हैं। इसके पोष्टिक तत्वों से बहुत अधिक ताकत मिलती है। इसलिए सभी काम पर जाने से पहले बोरे बासी खाकर निकलते हैं।...
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

भारतीय वन सेवा के चार अधिकारियों की हुई नवीन पदस्थापना

रायपुर, 01 मई 2023/राज्य शासन द्वारा भारतीय वन सेवा के चार अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की गई है। इनमें श्री सुधीर अग्रवाल को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (कार्य आयोजना) से प्रधान मुख्य वन सरंक्षक (वन्यप्राणी एवं जैव विविधता संरक्षण) सह मुख्य वन्यप्राणी अभिरक्षक के पद पर नवीन पदस्थापना दी गई है। इसी तरह श्री तपेश कुमार झा को प्रधान मुख्य वन सरंक्षक (विकास/योजना) से प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लि. के पद पर, श्री संजय कुमार ओझा को प्रधान मुख्य वन संरक्षक, छत्तीसगढ़ राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान से प्रधान मुख्य वन संरक्षक (कार्य आयोजना) के पद पर और श्री अनिल कुमार राय को प्रधान मुख्य वन सरंक्षक, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ से प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज (व्यापार एवं विकास) के पद पर नवीन पदस्थापना दी गई है। इस आशय का आदेश मंत्रालय (महानदी भवन) नवा रायपुर अटल नग...