Saturday, September 7

कलेक्टर ने मोवा स्थित निर्माणाधीन गारमेंट फैक्ट्री का किया निरीक्षण, कार्य में प्रगति लाने और पार्किंग व्यवस्था के लिए दिए निर्देश

रायपुर 13 फरवरी 2024/ कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने आज सुबह मोवा स्थित नगर निगम द्वारा निर्माणाधीन गारमेंट फैक्ट्री का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों से जानकारी लेते हुए इसे जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं को रोजगार मिलेगा और वे इससे होने आय से अपने परिवार को भी मदद कर सकेंगी। इससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही उनकी कौशल क्षमता का विकास होगा। कलेक्टर ने इमारत के चारो ओर परिधी में दो पहिया वाहनों के पार्किंग के लिए व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने बताया कि रायपुर नगर निगम द्वारा बनाए जा रहें इस गारमेंट फैक्ट्री में रेडिमेड ड्रेस की सिलाई की जाएगी। इसके लिए आधुनिकतम मशीन लगाई जाएगी। इसका निर्माण करीब 6 करोड़ की लागत से किया जा रहा है। इसके माध्यम से 1000 महिलाओं को रोजगार देने की तैयारी की जा रही हैं। यह फैक्ट्री एक एकड़ क्षेत्रफल में निर्मित की जा रही है। 45 हजार वर्गफीट में शेड का निर्माण किया गया है। वर्तमान में स्ट्रक्चर का कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके संचालन के लिए एजेंसी निर्धारित की जाएगी। इसमें रोजगार के लिए रायपुर जिले के महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *