Saturday, September 7

उत्तर बस्तर कांकेर: जिले के 14 खिलाड़ी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने रायपुर रवाना

उत्तर बस्तर कांकेर 08 जून 2023 :- खेल एवं युवा कल्याण रायपुर के अनुसार कलिंग इस्ट्रीट्यूट ऑफ सोशल साइन्स भुनेश्वर के सहयोग से संस्कृति मंत्रालय द्वारा  09 से 12 जून तक खेलों इंडिया रूरल एंड इंडिगेनॉस नेशनल गेम्स का आयोजन किया जा रहा है।  उक्त 04 दिवसीय राष्ट्रीय खेल सम्मेलन में अनुसूचित जनजाति खेल  संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 10 खेल जैसे- तीरंदाजी, फुटबाल, एथलेटिक्स, हॉकी, कबड्डी, खो-खो, रग्बी, स्वीमिंग, व्हालीबाल, योगासन में प्रतियोगिताएँ तथा 18 जनजातीय डेमोस्ट्रेशन गेम्स को शामिल किया गया है। इस आयोजन में राज्य की भागीदारी हेतु 10 खेलों का चयन ट्रायल 25 मई को स्व. बी.आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई बिलासपुर में आयोजित किया गया था। जिसमें कांकर जिले से हॉकी खेल पुरुष वर्ग में चंद्रशेखर मंडावी, डोमेन्द्र कुमार मंडावी, भुवन लाल मरकाम, फुटबाल पुरुष वर्ग में विजय नागवंशी, टिकेश्वर ध्रुव, सौरभ सलाम, एथलेटिक्स महिला वर्ग में  बिमलेश्वरी मंडावी, तारणिका तेता, कबड्डी महिला वर्ग में रेखा उसेण्डी, व्हालीबाल पुरुष वर्ग में केशव लाल तथा खो-खो पुरुष वर्ग में विरेन्द्र कुमार, दीपक जाड़े, खो-खो महिला वर्ग में दुर्गा कोडोपी, अंजली मंडावी इत्यादि खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया था। उक्त सभी 14 खिलाड़ी आज प्रातः 08 बजे कांकेर से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य दल में भाग लेने के लिए कोच बालकृष्ण साहू एवं व्यायाम शिक्षक सुश्री पूर्णिमा नेताम के साथ रायपुर के लिए रवाना हुए है। इस अवसर पर प्रभारी खेल अधिकारी संजय जैन,  एल.डी. नागवंशी, मनीष सिन्हा व्यायाम शिक्षक महेन्द्र नाग, जिला हॉकी संघ कांकेर तथा जंगलूराम मंडावी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *