Saturday, September 7

वरिष्ठ नेता, लेखक प्रभात झा का निधन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शोक व्यक्त किया

भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वरिष्ठ नेता श्री प्रभात झा के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्री प्रभात झा एक सजग़ जनप्रतिनिधि के साथ ही प्रख्यात लेखक और राष्ट्रवादी विचारक भी थे। उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया। इनमें राज्यसभा सदस्य और मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की भूमिकाएं भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्री झा ने अपने राजनीतिक जीवन में मीडिया के साथ आवश्यक समन्वय को हमेशा प्राथमिकता दी। वे निरंतर अध्यनन करते रहते थे। उन्होंने संगठन को सशक्त बनाने के लिए यादगार सेवाएं दीं। 

वहीं उप-मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल सहित अन्य मंत्रियों ने स्व. प्रभात झा के निधन पर शोक व्यक्त श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *