Saturday, July 27

Tag: कंबोडिया और इंडोनेशिया सहित 12 राज्यों की रामायण मंडलियां देंगी प्रस्तुति

राष्ट्रीय रामायण महोत्सव, कंबोडिया और इंडोनेशिया सहित 12 राज्यों की रामायण मंडलियां देंगी प्रस्तुति
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

राष्ट्रीय रामायण महोत्सव, कंबोडिया और इंडोनेशिया सहित 12 राज्यों की रामायण मंडलियां देंगी प्रस्तुति

*अरण्यकाण्ड के प्रसंगों पर विशेष मंचन* *कला-संस्कृति की समृद्ध परंपरा का दिखेगा संगम* *मशहूर कलाकार महोत्सव में करेंगे शिरकत* रायपुर, 28 मई 2023/ राष्ट्रीय रामायण महोत्सव संस्कृति विभाग द्वारा जोर शोर से तैयारियां की जा रही है। इस आयोजन में शामिल होने के लिए कंबोडिया और इंडोनेशिया ने स्वीकृति दे दी है। इन दोनों देशों के रामायण मंडली से जुड़े कलाकार अपनी नयनाभिराम प्रस्तुति देंगे। रायगढ़ में 1 जून से 3 जून तक आयोजित होने वाली इस महोत्सव में इन देशों के अलावा छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों के मानस मंडलियों द्वारा रामायण के विभिन्न प्रसंगो पर प्रस्तुति देंगे। इस महोत्सव में रामायण के अरण्य कांड पर नृत्य नाटिका की विशेष प्रस्तुति होगी। इसके अलावा प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ और केलो आरती का भी आयोजन होगा। राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति और समृद्ध आतिथ्य का संगम दिखेग...