Saturday, July 27

Tag: कलेक्टर ने किया पचेड़ा धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण

कलेक्टर ने किया पचेड़ा धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण, लिया व्यवस्था का जायजा
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

कलेक्टर ने किया पचेड़ा धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण, लिया व्यवस्था का जायजा

रायपुर 02 नवम्बर 2022/ प्रदेश के साथ ही रायपुर जिले के धान खरीदी केंद्रों में  चालू खरीफ विपणन वर्ष में समर्थन मूल्य में धान खरीदी की शुरु हो गई है।कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने आज पचेड़ा के धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया और खरीदी व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने खरीदी केंद्र में किए गए आवश्यक व्यवस्थाओं, धान खरीदी की दरों, पंजीकृत किसानों की संख्या, फड की व्यवस्था का जायजा लिया और धान खरीदी के लिए समितियों में की गई तैयारियों से संतुष्टि जताई। कलेक्टर डॉ भुरे ने धान खरीदी में एप के माध्यम से टोकन की व्यवस्था के सम्बंध में समिति के सदस्यों से चर्चा की और किसानों के लिए प्रारंभ किए गए इस सुविधा के संबंध में किसानों को अधिक से अधिक जानकारी देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नई आॅनलाईन टोकन व्यवस्था से किसानों को टोकन के लिए धान खरीदी केन्द्र आने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे भीड़ में कम...