Saturday, July 27

Tag: कोसा धागा

बीजापुरः महिलाओं के मन भाया मिंगाचल ”रीपा”, प्राकृतिक गोबर पेंट, कोसा धागा, मल्टीग्रेन दलिया, सेनेटरी पैड नेपकिन बनाने जैसे उघोग से जुड़कर आत्मनिर्भर हो रही हैं
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, बीजापुर, रायपुर

बीजापुरः महिलाओं के मन भाया मिंगाचल ”रीपा”, प्राकृतिक गोबर पेंट, कोसा धागा, मल्टीग्रेन दलिया, सेनेटरी पैड नेपकिन बनाने जैसे उघोग से जुड़कर आत्मनिर्भर हो रही हैं

बीजापुरः- 9 जून 2023 - जिले के भैरमगढ़ विकासखण्ड की ग्राम पंचायत गदामली के आश्रित ग्राम मिनगाचल में छतीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क” अर्थात रीपा वहां कार्य कर रही स्व सहायता समूह की महिलाओं के मन को भा रहा है।   महज दो माह के अल्प अंतराल में इन महिलाओं ने प्राकृतिक गोबर पेंट निर्माण से 2 लाख रूपये शुद्ध मुनाफे की कमाई की है। वहीं कोसा धागा, मल्टीग्रेन दलिया, सेनेटरी पैड नेपकिन बनाने का भी कार्य कर रही हैं। आजीविकामूलक गतिविधियो से जुड़कर ये महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हैं। स्व सहायता समूह की अध्यक्ष ललिता ने बताया कि स्व सहायता समूह द्वारा कुल 6489 लीटर पेंट बनाया गया है। वर्तमान में गोबर पेंट एवं इमलसन का विक्रय से कुल 6 लाख से अधिक रूपये की राषि प्राप्त हुई है। गोबर पेंट बनाने हेतु आवश्यक कच्चा माल 4 लाख रूपये का भुगतान करने के बाद उन्हें...