Saturday, July 27

Tag: धान की खेती के बदले सब्जी की खेती में चार गुना ज्यादा लाभ ड्रिप तकनीक का उपयोग कर कम पानी से अधिक रकबा में हो रहा सिंचाई

धान की खेती के बदले सब्जी की खेती में चार गुना ज्यादा लाभ ड्रिप तकनीक का उपयोग कर कम पानी से अधिक रकबा में हो रहा सिंचाई
कांकेर, खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश

धान की खेती के बदले सब्जी की खेती में चार गुना ज्यादा लाभ ड्रिप तकनीक का उपयोग कर कम पानी से अधिक रकबा में हो रहा सिंचाई

उत्तर बस्तर कांकेर 15 दिसम्बर 2022ः-कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला के मार्गदर्शन में कृषि अभियांत्रिकी कांकेर द्वारा विकासखण्ड दुर्गूकोंदल के किसानों को धान के बदले सब्जी एवं अन्य व्यावसायिक फसल हेतु प्रोत्साहित कर उद्यानिकी विभाग (चेम्प्स बीज निगम) एवं ड्रिप सिंचाई से लाभान्वित किया जा रहा है। जिला मुख्यालय कांकेर से लगभग 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम सिवनी, आमापारा के किसान महेन्द्र श्रीवास्तव ने गत वर्ष 2021-22 में कृषि अभियांत्रिकी कांकेर के मार्गदर्शन में ड्रीप सिंचाई का लाभ लेकर अपनी 22 एकड़ की जमीन में ड्रीप सिंचाई की स्थापना किया तथा वर्तमान में पूरे 22 एकड़ क्षेत्र में सब्जियों की खेती कर रहे हैं। कीट एवं रोग नियंत्रण के लिए रसायनिक दवाओं के साथ-साथ जैविक विधि का भी उपयोग कर परम्परागत धान की खेती की तुलना में सब्जियों की व्यवसायिक खेती से लगभग चार गुना अधिक आमदनी प्राप्त कर रहे ...