Saturday, July 27

Tag: मणिपुर : फूट का इंतजाम है

मणिपुर : फूट का इंतजाम है, एकीकरण का नारा!(आलेख : राजेंद्र शर्मा)
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, देश-विदेश, रायपुर, लेख-आलेख

मणिपुर : फूट का इंतजाम है, एकीकरण का नारा!(आलेख : राजेंद्र शर्मा)

मणिपुर को जलते हुए, इन पंक्तियों के लिखे जाने तक चालीस दिन हो चुके हैं। पर गंभीर हिंसा का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मरने वालों की संख्या सौ से ऊपर निकल चुकी है। विशाल संख्या में गांवों, गिरजाघरों, अन्य ईसाई संस्थाओं, मंदिरों आदि को आगजनी तथा तोड़-फोड़ का निशाना बनाया गया है और सरकारी तथा निजी संपत्तियों का बहुत भारी नुकसान हुआ है। खुद सरकारी आंकड़ों के अनुसार, हिंसा के चलते इस छोटे से राज्य में 50,698 लोग अपने घरों से विस्थापित होकर, 349 राहत शिविरों में शरण लेने पर मजबूर हुए हैं। इसके बावजूद, हर रोज नये हमलों तथा मौतों की खबरें आ रही हैं। दूसरी ओर, राज्य के कुकी, नगा तथा अन्य आदिवासी समुदायों से जुड़े लोग इस दौरान राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर पर बार-बार प्रदर्शन करते रहे हैं और राज्य में आदिवासी अल्पसंख्यकों के खिलाफ और भाजपा की राज्य सरकार के संरक्षण में, हत्यारे हमलों व आदिवासी गा...