Friday, July 26

Tag: *मुंगेली जिले की सभी सड़के होंगी दुरूस्त: 52 सड़कों के नवीनीकरण व दुरूस्तीकरण के लिए 35 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत*

*मुंगेली जिले की सभी सड़के होंगी दुरूस्त: 52 सड़कों के नवीनीकरण व दुरूस्तीकरण के लिए 35 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत*
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

*मुंगेली जिले की सभी सड़के होंगी दुरूस्त: 52 सड़कों के नवीनीकरण व दुरूस्तीकरण के लिए 35 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत*

*कलेक्टर और एसपी ने किया नवीन सड़क निर्माण और मरम्मत कार्यों का निरीक्षण* रायपुर, 29 अक्टूबर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार मुंगेली जिले में नवीन सड़कों का निर्माण और जर्जर सड़कों का मरम्मत कार्य जोरों से चल रहा है। कलेक्टर श्री राहुल देव स्वयं सड़कों के दुरुस्तीकरण के लिए फील्ड पर उतरकर मुआयना कर रहे हैं। वहीं सड़कों के निर्माण, सुधार और मरम्मत हेतु समिति भी गठित की गई है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कहा कि जिले के सभी सड़कों का दुरूस्तीकरण किया जाएगा। इस हेतु कार्ययोजना बनाया जा रहा है, जिसके लिए जिला स्तरीय समिति का गठन भी किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि जिले में 52 सड़कों के नवीनीकरण व दुरूस्तीकरण के लिए शासन द्वारा 35 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत की जा चुकी है। वहीं लोरमी-कोदवामंहत सड़क मार्ग के लिए 06 करोड़ रूपए से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है। कलेक्टर ...