Saturday, July 27

Tag: राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत जिले के किसानों को अब तक 57054.98 करोड़ रूपये किया गया वितरण

राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किस्त भाजपा सरकार हजम कर गयी
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किस्त भाजपा सरकार हजम कर गयी

कांग्रेस सरकार ने न्याय योजना के लिये 5700 करोड़ का बजट रखा था जो लेप्स हो गया रायपुर/02 अप्रैल 2024। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किस्त के लिये पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा 5700 करोड़ रू. का बजट पास करके रखा था साय सरकार ने किसानों को भुगतान नहीं किया जिसके कारण किसानों को मिलने वाली किसान न्याय योजना की चौथी किस्त की बजट राशि 31 मार्च को लेप्स हो गयी। यह भारतीय जनता पार्टी की किसान विरोधी सोच का नतीजा है किसानों ने अपना धान 2680 रू. में सरकार के पास बेचा था यह छत्तीसगढ़ सरकार और किसानों के बीच का अनुबंध था। सरकार चलाने वाला दल भले ही बदल गया हो किसानों से सरकार द्वारा किया गया अनुबंध (वादा) तो यथावत है। किसान न्याय योजना का पैसा किसानों का हक है उन्हें मिलना ही चाहिये। साय सरकार किसानों को उनके धान का पैसा तत्काल भुगतान करें। प्र...
राजीव गांधी किसान न्याय योजना के चौथे किश्त की राशि किसानों का अधिकार इसे तुरंत जारी करें
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

राजीव गांधी किसान न्याय योजना के चौथे किश्त की राशि किसानों का अधिकार इसे तुरंत जारी करें

3100 रू. प्रति क्विंटल धान का भुगतान कब होगा, 2 लाख तक के किसानों की कर्जमाफी कब?* रायपुर/09 जनवरी 2024। उपमुख्यमंत्री अरूण साव के द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किश्त के भुगतान के संबंध में दिये गये बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यह किसानों का अधिकार है इसका भुगतान तत्काल किया जाना चाहिये। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीन किस्तों का भुगतान किया जा चुका है और चौथे किस्त के भुगतान का प्रावधान बजट में किया गया है लेकिन भाजपा नेताओं द्वारा दुर्भावनापूर्वक जनकल्याणकारी योजनाएं, साल खत्म होने से पूर्व ही बंद करने का षड़यंत्र रच रहे हैं। भाजपा नेता यह स्पष्ट करें कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किस्त छत्तीसगढ़ के किसानों को कब मिलेंगी, या उसे भी हड़पने की मंशा है? ...
राजीव गांधी किसान न्याय योजना से समृद्ध होती खेती-किसानी
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

राजीव गांधी किसान न्याय योजना से समृद्ध होती खेती-किसानी

रायपुर, 19 अगस्त 2023/धान का कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ राज्य में कृषि क्षेत्र को समृद्ध बनाने की मंशा से छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा फसल उत्पादकता एवं फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करने के लिए संचालित राजीव गांधी किसान न्याय योजना से राज्य में खेती-किसानी को बढ़ावा मिला है। इससे किसानों स्थिति में बदलाव आया है और वह समृद्ध हुए हैं। इस योजना के तहत किसानों को अब तक 20 हजार 103 करोड़ रूपए की सीधी मदद इनपुट सब्सिडी के रूप में दी गई है। जिसके चलते फसल उत्पादन और उत्पादकता में वृद्धि हुई है। खेती-किसानी छोड़ चुके किसानों का रूझान फिर से खेती की ओर बढ़ा है। 20 अगस्त 2023 को किसानों को दूसरी किश्त के रूप में 1810 करोड़ रूपए का भुगतान किया जाएगा। इसको मिलाकर इस योजना के तहत किसानों को खेती के लिए दी जाने वाली सीधी मदद की राशि 21,913 करोड़ रूपए हो जाएगी। किसानों पर बकाया 9270 करोड़ रुपये की कर्जमाफी और 350 कर...
राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसान हो रहे खुशहाल, धान की जगह सूरजमुखी की खेती कर किसान  तेजराम ले रहे लाभ
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसान हो रहे खुशहाल, धान की जगह सूरजमुखी की खेती कर किसान  तेजराम ले रहे लाभ

रायपुर, 13 मई 2023/ कुछ समय पहले तक छत्तीसगढ़ के किसान धान की फसल के अलावा दूसरी फसलों के बारे में सोचते भी नहीं थे। लेकिन मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के द्वारा किसानों के लिए शुरू की गई राजीव गांधी किसान न्याय योजना के चलते किसान अब धान के बदले दूसरी फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित हो रहे है। क्योंकि धान के अलावा अन्य फसलों को उगाने के लिए शासन छत्तीसगढ़ के किसानों को 9 से 10 हजार प्रति एकड़ सब्सिडी दे रही है। छत्तीसगढ़ में किसानों को उनकी उपज की सही कीमत दिलाने के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना संचालित है। प्रदेश में किसानों को पिछले चार वर्षाें में 18,208 करोड़ रूपए की इनपुट सब्सिडी दी जा चुकी है। राज्य के अन्नदाताओं की बेहतरी और उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने राज्य सरकार ने किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी करने का निर्णय लिया है। योजना से प्रोत्साहित होकर रायगढ़ जि...
राजीव गांधी किसान न्याय योजना एवं सुगंधित धान से खुशहाल हुए किसान
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, बेमेतरा, रायपुर

राजीव गांधी किसान न्याय योजना एवं सुगंधित धान से खुशहाल हुए किसान

बेमेतरा 14 दिसम्बर 2022-बेमेतरा के अंतिम छोर पर शिवनाथ नदी के किनारे विख. नवागढ़ के ग्राम अमलडिहा के श्री गेंदराम वर्मा पिता श्री गंगाराम वर्मा एक शिक्षित कृषक है।   उनके पास लगभग 4 हेक्टेयर कृषि भूमि है, जिसमे वे सामान्य धान की खेती किया करते थे, परंतु इस वर्ष खरीफ 2022 में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के सलाह से सेवा सहकारी समिति नारायणपुर से सुगंधित धान छ.ग. देवभोग किस्म की खेती करने का निश्चय किया। समिति नारायणपुर से उन्होने ने 4 एकड़ के लिये 120 कि.ग्रा. प्रमाणित बीज प्राप्त किया। जिसे उन्हाने ने रोपा पद्धति से 5 एकड़ में लगाया। उन्होने बताया कि इस धान किस्म का विकास अन्य धान की तुलना में बहुत अधिक था इस धान में 40-45 कैसे प्राप्त हुये एवं बालियों की लंबाई भी अधिक थी. प्रति बाली औसतन 350-450 दाने थे। यह उन्नत किस्म की धान मध्यम अवधि लगभग 140 में तैयार हो जाती है एवं कीट व्याधि भी सामान्य...
राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत जिले के किसानों को अब तक 57054.98 करोड़ रूपये किया गया वितरण
कांकेर, खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश

राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत जिले के किसानों को अब तक 57054.98 करोड़ रूपये किया गया वितरण

उत्तर बस्तर कांकेर 31 अक्टूबर 2022:- छत्तीसगढ़ के बेटा और किसानों के हितैशी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने वादे के मुताबिक किसानों से 2500 रुपए प्रति क्विंटल कि दर से धान खरीदने वाले देश के इकलौते मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री बनने से पहले किसानों से वादा किया था कि हमारी सरकार बनने पर किसानों से 2500 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदा जाएगा। किसानों का आशीर्वाद रहा कि वे मुख्यमंत्री बने और मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सबसे पहले मिनटों में ही वादे के तहत किसानों से 2500 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदने का सार्वजनिक रूप से ऐलान किया। उन्होंने समर्थन मूल्य पर धान खरीदकर अतिरिक्त अंतर की राशि का भुगतान करने के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना प्रारंभ किया। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कांकेर जिले के किसानों को तीन वित्तीय वर्ष...