Saturday, July 27

Tag: राष्ट्रपति ने 7वें इंडिया वॉटर वीक का शुभारंभ किया

राष्ट्रपति ने 7वें इंडिया वॉटर वीक का शुभारंभ किया
खास खबर, देश-विदेश

राष्ट्रपति ने 7वें इंडिया वॉटर वीक का शुभारंभ किया

नई दिल्ली (IMNB). राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज (1 नवंबर, 2022) उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में 7वें इंडिया वॉटर वीक का उद्घाटन किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि जल के बिना जीवन की कल्पना करना असंभव है। भारतीय सभ्यता में जल जीवन में ही नहीं जीवन के बाद की यात्रा में भी महत्वपूर्ण है। इसलिए सभी जल स्रोतों को पवित्र माना जाता है। लेकिन फिलहाल स्थिति पर नजर डालें तो यह चिंताजनक लगती है। बढ़ती आबादी के कारण हमारी नदियों और जलाशयों की हालत बिगड़ रही है, गांव के तालाब सूख रहे हैं और कई स्थानीय नदियां विलुप्त हो गई हैं। कृषि और उद्योगों में पानी का अत्यधिक दोहन किया जा रहा है। पृथ्वी पर पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है, मौसम का मिजाज बदल रहा है और बेमौसम अत्यधिक वर्षा आम बात हो गई है। ऐसे में जल प्रबंधन पर चर्चा करना बहुत ही सराहनीय कदम है। राष्ट्रपति ने कहा कि पानी का मुद्दा...