Saturday, July 27

Tag: राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सद्भावना दौड़ का आयोजन

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सद्भावना दौड़ का आयोजन
छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सद्भावना दौड़ का आयोजन

बेमेतरा 31 अक्टूबर 2022-स्वतंत्र भारत के प्रथम गृहमंत्री लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंति पर आज बेमेतरा के जय स्तम्भ चौक में सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम का शुभारंभ लौह पुरूष के शैलचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने सद्भावना रैली को हरी झण्डी दिखाकर दौड़ प्रारंभ किया और स्वयं सभी बच्चों और अधिकारी के साथ दौड़ लगाकर एकता और अखण्डता के लिए हम सब एक हैं के संदेश दिए। जिले के अधिकारी, कर्मचारी, शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं के छात्र-छात्राओं स्काउट गाईड के बच्चे, एन.एस.एस नेहरू युवा केन्द्र के सदस्य, जिले के होमगार्ड एवं पुलिस बल व्यायाम शिक्षक सभी ने देश की एकता एवं अखण्डता के लिए शपथ लिए पश्चात् दौड़ के समापन मे कलेक्टर ने अपने उद्बोधन में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि लौह पुरूष के आदेर्शो को अपनाकर अपने कर्तव्यों एवं दायित...