Friday, July 26

Tag: शहीद गैंद सिंह को नहीं बल्कि दीनदयाल और श्यामा प्रसाद को याद करते थे

भाजपा सत्ता में थी तब भगवान बिरसा मूंडा, शहीद वीर नारायण सिंह, शहीद गुंडाधुर, शहीद गैंद सिंह को नहीं बल्कि दीनदयाल और श्यामा प्रसाद को याद करते थे
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

भाजपा सत्ता में थी तब भगवान बिरसा मूंडा, शहीद वीर नारायण सिंह, शहीद गुंडाधुर, शहीद गैंद सिंह को नहीं बल्कि दीनदयाल और श्यामा प्रसाद को याद करते थे

रायपुर/03 जून 2023। भाजपा के पुरखौती सम्मान यात्रा और जनसंपर्क अभियान को चुनावी अभियान बताते हुये प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की आदिवासी पुरखौती सम्मान यात्रा और जनसंपर्क अभियान चुनावी अभियान है ये कभी भी छत्तीसगढ़ के पुरखो का सम्मान नही कर सकते। 15 साल के रमन सरकार के दौरान भाजपा को बस दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी याद आते थे। उनके नाम से योजनाएं बनती थी, बिल्डिंग सड़के बनती थी लेकिन छत्तीसगढ़ के पुरखों की याद इनको नही आती थी। आज भाजपा को जब पता चला की प्रदेश का बहुसंख्यक आदिवासी वर्ग भाजपा से बेहद खफा और आक्रोशित है तब विधानसभा और लोकसभा के चुनाव में आदिवासियों की नाराजगी से होने वाली नुकसान को देखते हुये भाजपा को छत्तीसगढ़ के पुरखों की सम्मान की याद आई है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा को प्रदेश के आदिवासी समाज को बतान...