Saturday, July 27

Tag: संभागायुक्त श्री कावरे ने धान खरीदी एवं राज्योत्सव की तैयारियों के संबंध में ली जानकारी

संभागायुक्त श्री कावरे ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए 38  चिकित्सकों को थमाया कारण बताओ नोटिस, काफी संख्या में नर्स भी रहे अनुपस्थित –
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, दुर्ग

संभागायुक्त श्री कावरे ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए 38  चिकित्सकों को थमाया कारण बताओ नोटिस, काफी संख्या में नर्स भी रहे अनुपस्थित –

दुर्ग 02 नवंबर 2022/जिला अस्पताल दुर्ग में आज उस समय हड़कंप मचा, जब संभागायुक्त श्री महादेव कावरे ने सुबह 09:30 बजे जिला अस्पताल दुर्ग में अचानक दबिश दी।   निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सकों की उपस्थिति का जायजा लिया, जिस दौरान 33 चिकित्सा अधिकारी व विशेषज्ञ चिकित्सक एवं 5 संविदा अनुबंधित चिकित्सा अधिकारी अनुपस्थित पाए जाने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए सभी चिकित्सको को कारण बताओं नोटिस थमाया। इसी प्रकार नर्सेस की उपस्थिति रजिस्टर के अवलोकन करने पर  70 नर्सेस के हस्ताक्षर नही पाए जाने पर सभी संबंधितों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया। संभागायुक्त श्री कावरे ने जिला अस्पताल दुर्ग श्री वाय के शर्मा को निर्देशित किया की सभी विभागों के संबंधित चिकित्सक, अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यालयीन निर्धारित समय एवं अपनी पालियों में उपस्थित रहे साथ ही श्री कावरे द्वारा जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य संबंध...
संभागायुक्त कावरे ने धान खरीदी एवं राज्योत्सव की तैयारियों के संबंध में ली जानकारी
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, दुर्ग

संभागायुक्त कावरे ने धान खरीदी एवं राज्योत्सव की तैयारियों के संबंध में ली जानकारी

दुर्ग 31 अक्टूबर 2022/आज संभागायुक्त श्री महादेव कावरे ने संभाग के सभी 07 जिलों के कलेक्टर से खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के लिए धान खरीदी की तैयारी, 01 नवंबर को आयोजित राज्योत्सव, फसल कटाई प्रयोग एवं ऑनलाईन नामांतरण के संबंध में   के संबंध में विडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से समीक्षा की गई। खरीदी केन्द्रो में किसानो के लिए हो सभी आवश्यक सुविधाएँ- संभागायुक्त श्री कावरे ने बताया कि धान खरीदी का रकबा एवं किसानो की संख्या में वृद्धि हुई है। इस हेतु जिलों में विभाग द्वारा पूर्ण रूप से तैयारी रखे साथ ही धान खरीदी केन्द्रो में किसानो के लिए धान विक्रय संबंधी सभी आवश्यक सुविधाएँ, उपार्जन केन्द्रो में सॉफ्टवेयर के ट्रायल, कर्मचारियों के प्रशिक्षण, आद्रतामापी यंत्र की व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में संभाग के समस्त कलेक्टर्स को निर्देशित किया। श्री कावरे ने बारदने की पर्याप्त उपलब्धता के ...