Saturday, September 7

Tag: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से शुरू होगा लाड़ली बहना योजना के आवेदन लेने का कार्य : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बस्तर की पावन धरा पर महिला शक्ति के मध्य आना सौभाग्य की बात: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बस्तर की पावन धरा पर महिला शक्ति के मध्य आना सौभाग्य की बात: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री ने बस्तर अंचल के विकास के लिए की कई बड़ी घोषणाएं बस्तर संभाग के सभी जिलों में बनेंगे दंतेश्वरी शक्ति केन्द्र मुख्यमंत्री ने महिला पुलिस जवानों से सुनी उनके संघर्षों और वीरता की गाथा रायपुर, 8 मार्च 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दंतेवाड़ा जिले के जावंगा एजुकेशन सिटी के सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बस्तर की महिला शक्ति के मध्य आना उनका सौभाग्य है। बस्तर की वीरांगनाएं विपरीत परिस्थितियों में भी समाज और देश की रक्षा के लिए डटी हुई हैं। उन्होंने कहा कि बस्तर फाईटर्स, दंतेश्वरी फाइटर्स, सीआरपीएफ सहित सुरक्षा बल पूरी दक्षता के साथ अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बस्तर फाईटर्स और दंतेश्वरी फाइटर्स में तैनात महिला पुलिस जवानों से उनके संघर्ष...
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर दंतेवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री साय ने किया बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर दंतेवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री साय ने किया बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना

प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की* रायपुर, 08 मार्च 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर एक दिवसीय दंतेवाड़ा प्रवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने सम्पूर्ण विधि-विधान से बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस मौके पर विधायक श्री चैतराम अटामी, विधायक चित्रकोट श्री विनायक गोयल तथा अन्य जनप्रतिनिधियों सहित कमिश्नर बस्तर श्री श्याम धावड़े, आईजी बस्तर रेंज श्री सुंदरराज पी., आयुक्त जनसम्पर्क श्री मयंक श्रीवास्तव, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी,पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन तथा जिला प्रशासन के अधिकारीगण मौजूद थे।...
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : बस्तर के मुक्ति संग्राम पर लॉन्च होगी नई वेबसीरीज
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : बस्तर के मुक्ति संग्राम पर लॉन्च होगी नई वेबसीरीज

पहली कड़ी में ‘बस्तर एक स्त्री राज्यम’ यूट्यूब पर होगी उपलब्ध रायपुर, 07 मार्च 2024/ भारतीय स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल में चलाए गए मुक्ति संग्राम के बारे में लोगों को परिचित कराने के लिए नई वेबसीरीज बस्तर का मुक्ति संग्राम तैयार किया गया है। यह वेबसीरीज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन लॉच होने जा रही है। पहली कड़ी बस्तर एक स्त्री राज्यम यू-ट्यूब पर जारी होगी। इसे मोबाइल के जरिए कहीं भी देखा जा सकता है। इस वेबसीरीज का निर्माण का बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण द्वारा किया गया है। बस्तर अंचल में पौराणिक काल से ही महिलाएं सशक्त रही हैं। यहां की महिलाएं सामाजिक आर्थिक और राजनैतिक क्षेत्रों में पुरूषों के साथ बराबरी से हिस्सा लेती रही हैं। राजवंशों के शासन के दौरान भी उनकी भूमिका प्रभावी रही है, इसी कारण ही बस्तर को स्त्री राज्यम कहा जाने लगा। बस्तर अ...
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सेंट मैथ्यूज़ चर्च में प्रादेशिक समारोह आयोजित
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सेंट मैथ्यूज़ चर्च में प्रादेशिक समारोह आयोजित

रायपुर। राजधानी में डायोसेसन मसीही सेवा महिला संगठन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सेंट मैथ्यूज़ चर्च में प्रादेशिक समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ की महिलाओं का सम्मान करना था,जिन्होंने शिक्षा,स्वास्थ्य,समाज एवं चर्च के प्रति अपनी सेवाओं को प्रदान किया। दूसरों के लिए प्रेरणा बनीं।कार्यक्रम की मुख्य वक्ता भिलाई की निशा लाल ने प्रभावशाली वचनों के द्वारा महिलाओं को जागरूक किया तथा गवाही भरा जीवन जीने को प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन डायोसेसन महिला सभा अध्यक्ष एसपी सैमुएल ने किया। पादरी सुनील कुमार की प्रार्थना से कार्यक्रम की शुरूआत हुई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ डायोसिस की एड़हॉक कार्यकारिणी कमेटी के उपाध्यक्ष पादरी केएल बर्मन मुंगेली, सचिव नितिन लॉरेंस व कोषाध्यक्ष अजय जॉन रायपुर , सुशील गुप्ता रायगढ़ , जयदीप रॉबिन्सन बिलासपुर, नागराजू व रुचि धर्मराज रायपुर , स्मि...
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: राजधानी में महिला सुरक्षा एवं पोषण जागरूकता पर कार्यशाला आयोजित
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: राजधानी में महिला सुरक्षा एवं पोषण जागरूकता पर कार्यशाला आयोजित

रायपुर, 01 मार्च 2023/ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आज महिला सुरक्षा एवं पोषण जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है । कार्यक्रम में कराटे एक्सपर्ट श्रीमती हर्षा साहू ने महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाये। सत्य साई हॉस्पिटल की डॉक्टर श्रुति प्रभु और यूनिसेफ की डॉक्टर अपर्णा देशपांडे ने किशोरी बालिका एवं स्वास्थ्य और पोषण पर विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही साइबर एक्सपर्ट श्रीमती मोनाली गुहा ने साइबर सुरक्षा के बारे में बताते हुए छात्र छात्राओं के प्रश्नों का समाधान किया। साथ ही छात्राओं का रक्त और बी एम आई परीक्षण भी किया जा रहा है। इस अवसर पर महिला बाल विकास विभाग की संचालक श्रीमती दिव्या मिश्रा, कलाकार श्री अनुज शर्मा, विभागीय अधिकारी और विभिन्न महाविद्यालयों के ...
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से शुरू होगा लाड़ली बहना योजना के आवेदन लेने का कार्य : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
खास खबर, भोपाल, मध्यप्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से शुरू होगा लाड़ली बहना योजना के आवेदन लेने का कार्य : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

पिछले सवा 2 साल में किसानों के खाते में अंतरित किए सवा 2 लाख करोड़ रुपए मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान के 24 लाख 94 हजार से अधिक हितग्राहियों को स्वीकृति-पत्र वितरित सिंगल क्लिक से 73 लाख किसानों के खाते में 1465 करोड़ की राशि अंतरित 80 करोड़ 97 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भोपाल (IMNB). मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बहनों के लिये शुरू की जा रही लाड़ली बहना योजना के आवेदन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से लेना प्रारंभ किये जायेंगे। योजना में गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवार की महिलाओं को प्रति माह एक-एक हजार रुपये की राशि उनके खाते में अंतरित की जायेगी। हितग्राहियों को चिन्हित करने के लिये गाँव-गाँव और वार्डों में जाकर आवेदन भरवाये जायेंगे। मुख्यमंत्री ने महिलाओं से आहवान किया कि वे योजना में मिलने वाली राशि का उपयोग परिवार को मजबूत बनाने में करें। मुख्यमंत्...