Sunday, September 8

Tag: उद्यानिकी फसल के किसान ले सकते है पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना ’’रबी 2022’’ का लाभ

खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

उद्यानिकी फसल के किसान ले सकते है पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना ’’रबी 2022’’ का लाभ

किसान 15 दिसम्बर 2022 तक करा सकते है फसलों की बीमा रायपुर / प्रदेश में उद्यानिकी फसलों के किसान को पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना ‘रबी 2022‘ का लाभ ले सकते है। इसके लिए 15 दिसंबर 2022 तक की समय-सीमा तय की गई है। गौरतलब है कि उद्यानिकी फसलों की खेती कर रहे किसानों को विपरीत मौसम जैसे कम तापमान, अधिक तापमान, बीमारी अनुकूल मौसम, कीट व्याधियों का प्रकोप, कम या अधिक वर्षा की स्थिति निर्मित होना, ओला वृष्टि, चक्रवाती हवाएं आदि से उद्यानिकी फसलों को होने वाले नुकसान से बचाने पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा लागू की गई है। उद्यानिकी विभाग से मिली जानकारी अनुसार रबी वर्ष 2022 में रायपुर जिला अन्तर्गत बीमा कराने वाले कृषकों को अधिसूचित फसल के अनुसार निर्धारित ऋणमान का 5 प्रतिशत प्रीमीयम राशि कृषक अंश के रूप में ऋणी एवं अऋणी दोनों प्रकार के कृषकों को जमा करने होंगे। साथ ही अऋणी कृषक आवेदन ...