Sunday, September 8

Tag: ऊर्जा एवं जल संरक्षण हेतु कृषक जागरूकता सह कार्यशाला का आयोजन

ऊर्जा एवं जल संरक्षण हेतु कृषक जागरूकता सह कार्यशाला का आयोजन
कांकेर, छत्तीसगढ़ प्रदेश

ऊर्जा एवं जल संरक्षण हेतु कृषक जागरूकता सह कार्यशाला का आयोजन

उत्तर बस्तर कांकेर 21 दिसम्बर 2022 :- कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर में आज छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के सौजन्य से ऊर्जा एवं जल संरक्षण विषय पर एक दिवसीय कृषक जागरूकता सह कार्यशाला का आयोजन किया गया।   कार्यक्रम का शुभारम्भ कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र कांकेर के अधिष्ठाता डॉ.देव शंकर राम द्वारा किया गया। उन्होंने ऊर्जा एवं जल संरक्षण के महत्व बताते हुए कृषको को फसल चक्र परिवर्तन अपनाने तथा गर्मी में धान के बदले अन्य फसल लेने हेतु अपील किया। सहायक अभियंता कृषि अभियांत्रिकी हरी देवांगन ने जिले में संचालित विभागीय योजनाओं की जानकारी दी तथा अधिक से अधिक कृषि यंत्रीकरण पर जोर दिया। क्रेडा विभाग के अधिकारी राजकुमार टंडन एवं सी.एल डहरिया द्वारा सौर ऊर्जा चलित उपकरणों, कृषि यंत्रों तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी दिये। केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ.कोमल सिंह केराम ने कृषकों...