Saturday, September 7

Tag: कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक जनता की पहली पसंद हैं मोदी – विष्णु देव साय

कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक जनता की पहली पसंद हैं मोदी – विष्णु देव साय
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश

कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक जनता की पहली पसंद हैं मोदी – विष्णु देव साय

*रायपुर।* "जनता की मर्जी ही मोदी जी की मर्जी है।" कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक जनता की पहली पसंद "मोदी" हैं। इससे इंडी गठबंधन सहित समूचा विपक्ष बौखलाया हुआ है। क्योंकि मोदी जी की लोकप्रियता के सामने उनकी दाल नहीं गल रही है। इसलिए अब उम्र का नया शिगूफा ले आए। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी 81 वर्ष की उम्र में भी कांग्रेस को जीवित में करने लगे हैं। कांग्रेस और उनकी सहयोगी पार्टियों को पहले उन पर रहम करना चाहिए। मोदी जी की पूरे भारत में जन स्वीकार्यता से विपक्षियों का बिलबिलाना लाज़मी है। वैसे यह अकाट्य सत्य है कि - "आएगा तो मोदी ही ", विपक्षी अपना घर संभालें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा पीएम मोदी के उम्र पर की गई टिप्पणी पर एक साक्षात्कार में बोल रहे थे। नक्सलियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई के सवाल पर श्री साय ने कहा कि जबसे हमारी स...