Sunday, September 8

Tag: छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के नवनियुक्त सदस्य बालो बघेल को अध्यक्ष

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के नवनियुक्त सदस्य बालो बघेल को अध्यक्ष, डॉ. किरणमयी नायक ने आयोग में सौपा कार्यभार
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, जगदलपुर

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के नवनियुक्त सदस्य बालो बघेल को अध्यक्ष, डॉ. किरणमयी नायक ने आयोग में सौपा कार्यभार

जगदलपुर, 23 नवंबर 2022/ छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के लिए 5  सदस्यों की नियुक्ति की गई थी, जिसमे से आज आयोग कार्यालय में पांचवी सदस्य श्रीमती बालो  बघेल ने अपनी उपस्थिति दी। इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक द्वारा अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए श्रीमती बालो बघेल को आयोग कार्यालय के सदस्य के पद का कार्यभार सौंपा। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री, श्री भूपेश बघेल  का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिला आयोग में बहुत ही सशक्त महिलाओं को सदस्य की जिम्मेदारी दी गयी है। छत्तीसगढ़ प्रदेश में अब बस्तर से लेकर सरगुजा तक सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ की महिलाओं को प्रतिनिधित्व मिला है अब महिला आयोग की सतत पहुंच पूरे छत्तीसगढ़ के कोने कोने तक हो गया है। आज के दिन आयोग में  नवनियुक्त सदस्य श्रीमती बालो बघेल ने अपना पदभार ग्रहण किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि हम सभी मुख्यमंत्री जी के सपने के अनुरूप इस पूरे छत...