Saturday, September 7

Tag: धान खरीदी केन्द्र नागपुर प्रभारी को कारण बताओ नोटिस

धान खरीदी केन्द्र नागपुर में 70 बोरा अमानक धान जब्त
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

धान खरीदी केन्द्र नागपुर में 70 बोरा अमानक धान जब्त

कलेक्टर श्री ध्रुव ने औचक निरीक्षण के दौरान की कार्यवाही   अमानक धान लेकर आने वाले व्यापारी कृषक का शेष रकबा समर्पित रायपुर 03 जनवरी 2023/मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के कलेक्टर श्री एस. ध्रुव ने आज मनेन्द्रगढ़ ब्लाक के धान खरीदी केन्द्र नागपुर के औचक निरीक्षण के दौरान वहां समर्थन मूल्य पर धान बेचने आए व्यापारी कृषक श्री विजय शंकर जायसवाल का 70 अमानक धान जब्त किए जाने की कार्यवाही की। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान व्यापारी कृषक विजय शंकर जायसवाल द्वारा बेचने के लिए लाए गए धान का मुआयना करने पर यह पाया कि धान की क्वालिटी ठीक नहीं है। बोरे में भरे नये धान के साथ पुराना बदरा धान की मिलावट की गई है। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से श्री जायसवाल द्वारा लाए गए धान की पलटी कराई तो उसमें बड़ी मात्रा पुराना सुरही लगा बदरा धान भरा हुआ था। कलेक्टर ने इस मामले में जब पूछताछ की तो श्री जायसवाल ...
धान खरीदी केन्द्र नागपुर प्रभारी को कारण बताओ नोटिस
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

धान खरीदी केन्द्र नागपुर प्रभारी को कारण बताओ नोटिस

कलेक्टर श्री ध्रुव ने औचक निरीक्षण में धान तौलाई में गड़बड़ी का मामला पकड़ में आने पर की कार्रवाई रायपुर, 25 दिसम्बर 2022/ मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के कलेक्टर श्री पी.एस. ध्रुव ने जिले में समर्थन मूल्य पर की जा रही धान खरीदी की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए 23 दिसंबर शुक्रवार को धान खरीदी केन्द्र नागपुर पहुंचे। वहां किसानों से खरीदी गए धान के बोरों की रैण्डम तौलाई के दौरान गड़बड़ी का मामला सामने आने पर कलेक्टर ने प्रभारी श्री राकेश कुमार को न सिर्फ फटकार लगायी बल्कि उसे कारण बताओ नोटिस भी जारी करने के निर्देश दिए। खरीदी केन्द्र में तौलाई के बोरों में निर्धारित वजन से ज्यादा मात्रा पायी गई। कलेक्टर ने खाद्य अधिकारी श्री संजय ठाकुर को जिले के सभी धान केन्द्रों में धान खरीदी की व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखने के भी निर्देश दिए और उन्होंने कहा कि इस मामले में किसी भी तरह की गड़बड़ी हरगिज बर्दा...