Saturday, September 7

Tag: प्रतिकूल मौसम में भी तेन्दूपत्ता संग्रहण में उत्साह लगभग 11 करोड़ का तेंदूपत्ता संग्रहित हो चुका

प्रतिकूल मौसम में भी तेन्दूपत्ता संग्रहण में उत्साह लगभग 11 करोड़ का तेंदूपत्ता संग्रहित हो चुका
कवर्धा, खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, दुर्ग

प्रतिकूल मौसम में भी तेन्दूपत्ता संग्रहण में उत्साह लगभग 11 करोड़ का तेंदूपत्ता संग्रहित हो चुका

दूरस्थ अंचल में निवासरत वनवासियों एवं आदिवासियों की अतिरिक्त आय का प्रमुख स्त्रोत तेंदूपत्ता संग्रहण है। छ.ग. शासन द्वारा इस वर्ष तेंदूपत्ता संग्रहण दर को 4000 रू. प्रति मानक बोरा से बढ़ा कर 5500 रू. प्रति मानक बोरा कर दी गई। परिणाम स्वरूप वनवासी भाई अपने पूर्ण परिवार सहित भीषण गर्मी में अधिक-से-अधिक तेंदूपत्ता संग्रहण करने में जूट गए है। असमय वर्षा -पानी भी उन्हें इस कार्य को सम्पन्न करने में रूकावट पैदा नहीकर सका। वर्षा बन्द होते ही ग्रामीण तेंदूपत्ता संग्रहण में लग जाते है। अभी से 50 प्रतिषत लक्ष्यपूर्ण:- कबीरधाम जिले में लगभग 35000 वनवासी तेंदूपत्ता संग्रहण करते है। यह कार्य 05/05/2024 से लगभग 22/05/2024 तक किया जाता है। जिले का लक्ष्य 40100 मानक बोरा है, परन्तु दिनांक 09/05/2024 को ही 19621 मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण हो चुका है। जिसकी संग्रहण राषि 10 करोड़ 79 लाख रूपये है। अधिकारि...