Sunday, May 5

Tag: बहुउपयोगी फसल अलसी की खेती के लिए आगे आएं किसान: कृषि उत्पादन आयुक्त

बहुउपयोगी फसल अलसी की खेती के लिए आगे आएं किसान: कृषि उत्पादन आयुक्त
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

बहुउपयोगी फसल अलसी की खेती के लिए आगे आएं किसान: कृषि उत्पादन आयुक्त

*कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने अलसी से कपड़ा निर्माण की तकनीक विकसित की: डॉ. चंदेल* *कम लागत एवं ज्यादा मुनाफा वाली फसल है अलसी* *अलसी पर एक दिवसीय कृषक संगोष्ठी सह प्रशिक्षण संपन्न* रायपुर, 28 मार्च 2023/ छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह ने कहा है कि अलसी फसल की उपयोगिता, महत्व, कम लागत एवं ज्यादा मुनाफे को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में इसके उत्पादन को बढ़ावा दे रही है तथा किसानों को अलसी की खेती के लिए प्रेरित कर रही है। उन्होंने कहा कि अलसी एक बहुउपयोगी फसल है, जिससे तेल, कपड़ा तथा अन्य कई उत्पाद निर्मित किये जा सकते हैं। कृषि उत्पादन आयुक्त ने कहा कि यह फसल मौसम की प्रतिकूलता को सहन करने में सक्षम है तथा कम पानी और अल्प संसाधनों में भी अच्छी उपज देती है। डॉ. सिंह ने किसानों से अलसी की खेती के लिए आगे आने का आव्हान किया। उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों से...