Saturday, September 7

Tag: भूपेश बघेल सबसे लोकप्रिय चेहरा सभी सर्वे एजेंसियों के आंकड़े कांग्रेस के पक्ष में

भूपेश बघेल सबसे लोकप्रिय चेहरा सभी सर्वे एजेंसियों के आंकड़े कांग्रेस के पक्ष में
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

भूपेश बघेल सबसे लोकप्रिय चेहरा सभी सर्वे एजेंसियों के आंकड़े कांग्रेस के पक्ष में

*कांग्रेस 75 से अधिक सीट जीतकर कांग्रेस सरकार बनाएगी* रायपुर/21 अगस्त 2023। विभिन्न एजेंसियों के ओपिनियन पोल पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सभी एजेंसियों के ओपिनियन पोल के आंकड़े मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बढ़ती लोकप्रियता सरकार के कामो पर जनता की सन्तुष्टि पर मुहर लगा रही है। कांग्रेस के प्रति प्रदेश के किसान, युवा, व्यापारी, महिलाओं, का भरोसा बढ़ा। हर वर्ग के साथ न्याय भूपेश सरकार ने की है। चुनाव में किए गए वादों के प्रति प्रतिबद्धता और 36 बिंदुओं में किये गए वादों में से 34 बिंदुओं को पूरा कर जनता का विश्वास कांग्रेस ने जीता है इसी विश्वास के दम पर कांग्रेस 75 से अधिक सीट जीतकर पुनः सरकार बनाएगी। पौने 5 साल में छत्तीसगढ़ की परंपरा तीज त्यौहार को देश में अलग स्थान मिला है। सभी सर्वे एजेंसियों के रिपोर्ट कांग्रेस के पक्ष में ह...