Saturday, May 18

Tag: मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पद्मश्री सम्मान के लिए छत्तीसगढ़ से चयनित तीन विभूतियों उषा बारले

मुख्यमंत्री बघेल ने पद्मश्री सम्मान के लिए छत्तीसगढ़ से चयनित तीन विभूतियों उषा बारले, मंडावी और कंवर को दी बधाई
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

मुख्यमंत्री बघेल ने पद्मश्री सम्मान के लिए छत्तीसगढ़ से चयनित तीन विभूतियों उषा बारले, मंडावी और कंवर को दी बधाई

छत्तीसगढ़ के कला जगत सहित पूरा प्रदेश हुआ गौरवान्वित* रायपुर, 26 जनवरी 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल पद्मश्री पुरस्कार के लिए चयनित छत्तीसगढ़ की तीन विभूतियों सुश्री उषा बारले, श्री अजय कुमार मंडावी और श्री डोमर सिंह कंवर को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए इनके चयन पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि इससे छत्तीसगढ़ के कला जगत सहित पूरा प्रदेश गौरवान्वित हुआ है। भारत सरकार द्वारा आज पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ की तीन हस्तियों को पद्मश्री सम्मान से नवाजा जायेगा। इनमें दुर्ग की सुश्री उषा बारले कोे पंडवानी गायन के क्षेत्र में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इन्होंने पंडवानी का प्रशिक्षण प्रख्यात पंडवानी गायिका एवं पद्मविभूषण तीजन बाई से प्राप्त किया है। सुश्री बारले लंदन एवं न्यूयार्क जैसे शहरों में पंडवानी ...