Sunday, September 8

Tag: मोदी पर लाठी

मोदी पर लाठी, छत्तीसगढ़ की जनता पर लाठी चलाने जैसा – सी एम साय
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

मोदी पर लाठी, छत्तीसगढ़ की जनता पर लाठी चलाने जैसा – सी एम साय

कांग्रेस को फिर दी खुद पर लाठी मारने की चुनौती नरवा घुरवा बाड़ी का गोबर तक खा जाने वाले अब खा रहे हैं जेल की हवा रायपुर / राजनांदगांव / आज एक बार फिर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजनांदगांव में कांग्रेस को अपने सर पर लाठी मारने की चुनौती दी और कहा कि चरणदास महंत और कांग्रेस का मोदी जी के सर पर लाठी मारने की बात कहना वास्तव में छत्तीसगढ़ की जनता के सर पर लाठी माररने जैसा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने गरजते हुए कहा कि कांग्रेस मे हिम्मत है तो वो उनके सर पर पहली लाठी मारे। मुख्यमंत्री ने जनता से ही सवाल करते हुए पूछा कि देश के प्रधानमन्त्री जो 140 करोड़ भारत वासियों के लिए चौबीस घंटे काम कर रहे हैं उनके लिए कांग्रेस का ऐसा बोलना क्या शोभा देता है? मुख्यमंत्री ने कहा की आज ये कांग्रेसी हमारे मोदी जी को फिर गाली दे रहे हैं। कभी इन्होने उन्हें चौकीदार चोर है कहा तो कभी मौत का सौदागर कहा। अ...