Saturday, September 7

Tag: राम भरोसे हिंदू पार्टी (आलेख : राजेन्द्र शर्मा)

राम भरोसे हिंदू पार्टी (आलेख : राजेन्द्र शर्मा)
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, देश-विदेश

राम भरोसे हिंदू पार्टी (आलेख : राजेन्द्र शर्मा)

तीसरे चरण का चुनाव प्रचार थमने के फौरन बाद प्रधानमंत्री मोदी का अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के लिए पहुंचना, न तो अकस्मात था और न संयोग। नरेंद्र मोदी को 22 जनवरी के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद, रामलला की याद इसी समय पर क्यों आई, इस पर बेशक अनुमान ही लगाए जा सकते हैं। लेकिन, इस तथ्य को अनेक प्रेक्षकों ने दर्ज किया है कि आधे से ज्यादा चुनाव का प्रचार खत्म हो जाने के बाद, प्रधानमंत्री का रामलला की शरण जाना सिर्फ आस्था का मामला भर नजर नहीं आता है। इसकी सीधी-सी वजह यह है कि इस बार के चुनाव प्रचार के दौरान ही राम नवमी भी निकली है, जो अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली ही राम नवमी थी। वास्तव में खुद नरेंद्र मोदी ने, इस राम नवमी के दिन, विशेष रूप से 'राम लला के सूर्यतिलक' के बहाने, इस मौके की जोर-शोर से याद दिलाई थी। वास्तव में उन्होंने उस समय असम में अपनी चुनाव सभा में लोग...