Saturday, September 7

Tag: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 18 से 21 अप्रैल तक हिमाचल प्रदेश के दौरे पर रहेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदासजी की जयंती की पूर्व संध्या पर  शुभकामनाएं दी
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, देश-विदेश, रायपुर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदासजी की जयंती की पूर्व संध्या पर  शुभकामनाएं दी

New Delhi (IMNB).  राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदासजी की जयंती की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी। अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा, ''मैं गुरु रविदासजी की जयंती के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। संत रविदास आध्यात्मिक ज्ञान के प्रतीक थे। उन्होंने अपना जीवन आस्था और भक्ति के साथ मानवता की सेवा के लिए समर्पित कर दिया था। उन्होंने जाति-आधारित और सामाजिक भेदभाव के उन्मूलन के लिए संघर्ष किया। गुरु रविदासजी ने भक्ति-साधना का पालन करके समाज में सद्भाव लाने का प्रयास किया। उन्होंने समाज में शांति, सहिष्णुता और भाईचारे का संदेश फैलाया। उन्होंने लोगों को आत्मज्ञान का मार्ग दिखाया। आइए, हम उनकी शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाएं और अपने राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान दें।”...
राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय छत्‍तीसगढ़ प्रवास
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय छत्‍तीसगढ़ प्रवास

राष्‍ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय प्रवास पर 31 अगस्‍त, 2023 को छत्‍तीसगढ़ आ रही हैं । अपने प्रवास के दौरान राष्‍ट्रपति श्रीमती मुर्मू रायपुर में 31 अगस्‍त, 2023 को जगन्‍नाथ मंदिर, रायपुर में दर्शन और आरती कार्यक्रम में शामिल होंगी । इसके पश्‍चात वे विधान सभा रोड, सड्डू स्थित ब्रम्‍हकुमारी संस्‍थान के शांति सरोवर रिट्रीट सेंटर में ‘सकारात्‍मक परिवर्तन का वर्ष’ कार्यक्रम का शुभारम्‍भ करेंगी । अपराह्न में राष्‍ट्रपति श्रीमती मुर्मू महंत घासीदास स्‍मारक संग्रहालय का भ्रमण करेंगी । रात्रि विश्राम राजभवन, रायपुर में होगा । दूसरे दिन यानि 01 सितम्‍बर, 2023 को बिलासपुर के गुरू घासीदास विश्‍वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी । बिलासपुर से लौटने के बाद वे राजभवन, रायपुर में जनजातीय समूहों के साथ चर्चा करेंगी । ***...
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रांची में नागरिक अभिनंदन समारोह में भाग लिया
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, देश-विदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रांची में नागरिक अभिनंदन समारोह में भाग लिया

New Delhi (IMNB). भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु  (25 मई 2023 को) राजभवन, रांची में झारखंड सरकार द्वारा उनके सम्मान में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में शामिल हुईं। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि झारखंड राज्य को बने भले ही ज्यादा समय न हुआ हो, लेकिन प्राचीन काल से इस क्षेत्र की अपनी विशिष्ट पहचान रही है। पर्यावरण संकट के इस काल में झारखंड के लोगों ने जल, जंगल और जमीन को लेकर जो संरक्षण की भावना और प्राकृतिक जीवनशैली अपना कर मिसाल पेश की है, वह काफी महत्वपूर्ण है। राज्य का लगभग 30 प्रतिशत क्षेत्र वनों से आच्छादित है, इस बात का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बहुमूल्य वन संपदा की रक्षा और संवर्धन करते हुए विकास के पथ आगे बढ़ना ही सतत विकास का सही तरीका है। राष्ट्रपति ने कहा कि व्यक्ति पर समूह को प्राथमिकता देना झारखंड के समाज की मौलिक विशेषता है। उन्होंने सभी से सहयोग और स...
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 18 से 21 अप्रैल तक हिमाचल प्रदेश के दौरे पर रहेंगी
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, देश-विदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 18 से 21 अप्रैल तक हिमाचल प्रदेश के दौरे पर रहेंगी

New Delhi (IMNB). राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 18 से 21 अप्रैल, 2023 तक हिमाचल प्रदेश का दौरा करेंगी। इस अवधि में श्रीमती मुर्मु राष्ट्रपति निवास, मशोबरा में रुकेंगी। राष्ट्रपति 18 अप्रैल, 2023 को मशोबरा में ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन करेंगी। उसी शाम, वे हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा उनके सम्मान में शिमला के राजभवन में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में भाग लेंगी। राष्ट्रपति 19 अप्रैल, 2023 को नेशनल एकेडमी ऑफ ऑडिट एंड अकाउंट्स, शिमला में भारतीय लेखापरीक्षा और लेखा सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगी। वे शिमला में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के 26वें दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी। राष्ट्रपति 20 अप्रैल, 2023 को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडी का दौरा करेंगी। बाद में, वे राष्ट्रपति निवास में 'एट होम' रिसेप्शन की मेजबानी करेंगी। राष्ट्रपति निवास उसी दिन जनता क...