Saturday, September 7

Tag: रीपा में महिलाएं तैयार कर रही हैं आकर्षक राखियां

रीपा में महिलाएं तैयार कर रही आकर्षक गणेश मूर्ति
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

रीपा में महिलाएं तैयार कर रही आकर्षक गणेश मूर्ति

रायपुर 09 सितम्बर 2023/ गणेश चतुर्थी त्योहार आ रहा है ऐसे में रीपा से जुड़ी स्व सहायता समूह की महिलाएं सुंदर और आकर्षक गणेश भगवान की प्रतिमा बना रही है। पूरे देश में धूम धाम से गणेश चतुर्थी मनाया जाता है और 10 दिनों तक घरों और पंडालों में गणेश भगवान विराजमान होते हैं। त्योहार के अवसर पर बड़ी संख्या में गणेश भगवान मूर्ति की मांग बनी रहती है अम्बिकापुर जिले के रीपा मेंड्राकला की गणेश की मूर्ति निर्माण उत्पादक समूह कर्मी और शक्ति ममूह की महिलाओं द्वारा गणेश प्रतिमा बना रही है। महिलाओं ने बताया कि त्यौहार को देखते हुए गणेश प्रतिमा बनाने की मांग अच्छी खासी बनी हुई है। अब तक 7000 रूपए के मूर्ति का विक्रय भी कर चुके हैं। डिमांड इतनी ज्यादा है कि लोगों के द्वारा एडवांस में मूर्ति आर्डर दिया जा रहा है। स्व सहायता समूह कि महिलाओं ने बताया कि शहरों में स्टॉल लगाकर गणेश मूर्ति का विक्रय किया जा रहा है। ...
रंग-बिरंगी राखियां से सजेगी भाईयों की कलाईयां, रीपा में महिलाएं तैयार कर रही हैं आकर्षक राखियां
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

रंग-बिरंगी राखियां से सजेगी भाईयों की कलाईयां, रीपा में महिलाएं तैयार कर रही हैं आकर्षक राखियां

रायपुर, 28 अगस्त 2023/ रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भाईयों की कलाईयों पर स्व-सहायता समूहों की बहनों की राखियां एक बार फिर सजेंगी। राज्य के गौठानों में स्वसहायता समूह की महिलाएं बड़ी संख्या में राखियां तैयार कर रही हैं। राखियों में परम्परा के अनुरूप मौली-धागा, मोती जैसी अन्य वस्तुओं का इस्तेमाल किया जा रहा है। ये राखियां आकर्षक होने के साथ-साथ भाई-बहनों के प्यार का प्रतीक भी हैं। राज्य के कबीरधाम जिले में भी महिला स्वसहायता समूह द्वारा रंग-बिरंगी राखियां बनायी जा रही है, जिसकी मांग बाजार में अच्छी-खासी बनी हुई है। ग्राम मैनपुरा की महालक्ष्मी महिला स्व-सहायता समूह ग्राम पंचायत मजगांव की कुसुम महिला ग्राम संगठन एवं अन्य समहू द्वारा तैयार की जा रही राखियों से इन समूहों को अच्छी आमदनी हो रही है। अब तक लगभग 15 से 20 हजार रुपए की राखियां बेची जा चुकी हैं। राखियां लोगों को बहुत पसंद आ रही हैं और ह...