Tuesday, May 21

Tag: लेंजाखार के 14 भाजपा कार्यकर्ताओं का कांग्रेस प्रवेश

कांग्रेस पार्टी से जुड़कर गौरवान्वित महसूस कर रहे लोग धमकी, लेंजाखार के 14 भाजपा कार्यकर्ताओं का कांग्रेस प्रवेश
कवर्धा, खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, दुर्ग

कांग्रेस पार्टी से जुड़कर गौरवान्वित महसूस कर रहे लोग धमकी, लेंजाखार के 14 भाजपा कार्यकर्ताओं का कांग्रेस प्रवेश

कवर्धा। छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में आस्था प्रकट करते हुए तथा कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर की सक्रियता से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी में प्रवेश का दौर जारी है। बोड़ला विकासखंड के ग्राम धमकी के 11 तथा ग्राम लेंजाखार के 03 भाजपा सदस्यों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कैबिनेट मंत्री तथा कवर्धा के विधायक मोहम्मद अकबर के प्रयासों से कवर्धा विधानसभा में हो रहे ऐतिहासिक विकास कार्यों से पूरे क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में माहौल बना है। प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कुशल नेतृत्वकर्ता के रूप में उभरे है। इन दोनों नेताओं के कारण कांग्रेस कार्यकर्ताओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। लोग कांग्रेस पार्टी से जुड़कर हो रहे विकास कार्यों में अपनी सहभागिता निभा रहे है। इसी क्रम में बोड़ला ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पीताम्बर वर्मा के नेतृत्व में प...